
जनजातियों की उत्थान हेतू झारखण्ड सरकार कई कार्य कर रही है : मुखिया देवकी
रजरप्पा। शुक्रवार को हजारीबाग जिला के मुखिया संघ उपाध्यक्ष सह चुरचू प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सह बहेरा पंचायत मुखिया देवकी महतो के अध्यक्षता में, झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनजाति ST/SC जागरूकता अभियान के तहत बहेरा पंचायत सचिवालय में कार्यक्रम संपन्न हुई,लोगों को संबोधित करते हुए मुखिया देवकी महतो ने कहा कि जनजाति के विकास से ही हमारा झारखंड राज्य संपूर्ण विकसित राज्य कहला सकता है,
इस दौरान *भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक तुलसी कुमार द्वारा कैंप लगाकर प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना, इत्यादि की सुविधा उपलब्ध कराई जा रहे थी, बहेरा पंचायत के स्वास्थ्य सहीया द्वारा भी कैंप लगाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा रही थी

और ग्राहक सेवा केंद्र द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु इत्यादि का सेवा दिया जा रहा था,इस मौके पर मुखीया देवकी महतो, पंचायत सेविका अनिता राय अंगारे, वार्ड सदस्य बिरजू राम, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि बीरसा टुडू,C.H.O निति नम्रता हेंब्रोम,A.N.M रेखा देवी, प्रज्ञा केंद्र संचालक राहुल रंजन,
पोस्ट ऑफिस संचालक रवि कुमार, एस.बी.आई ग्राहक सेवा केंद्र संचालक तुलसी कुमार, संजीदा बेगम, परवीन शबा, सुनीता किस्कु, शीला देवी, सुमी किस्कु, कंचन देवी, अफसाना खातून, नमिता देवी, यश कुमारी, मिलन कुमारी बेसरा, पार्वती वाला,सहीत सैकड़ो की संख्या में जनजाति उपलब्ध थे।