झारखण्डराजनीति

भुरकुंडा में ऑटो की चपेट में आने से दो बाइक सवार घायल, रेफर

भुरकुंडा (रामगढ़)। काली मंदिर थाना चौक भुरकुंडा के समीप अनियंत्रित अल्टो कार ने दो बाइक में टक्कर मार दी। अल्टो के टक्कर से एक महिला और एक पुरूष घायल हो गए।

स्थानीय लोगो की मदद से घायल महिला को भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। जानकारी के अनुसार पतरातू निवासी राजेन्द्र सिंह की पत्नी आशा सिंह अपनी स्कूटी से भुरकुंडा से घर जा रही थी।

इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार के आ रही अल्टो कार जेएच 05 ए ई 2422 अनियंत्रित होकर स्कूटी और एक बाइक को टक्कर मार दी। घटना में स्कुटी सवार महिला आशा सिंह घायल हो गई।

आशा सिंह के सर में गम्भीर चोटे आई। स्थानीय लोगों द्वारा घायल महिला को भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल लाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *