BREAKING NEWS
व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ्यरामगढ़ में अवैध कोयला खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: जिला प्रशासन ने कंट्रोल ब्लास्टिंग कर ध्वस्त किया अवैध मुहानामंगला जुलूस मे जय श्री राम बजरंग बली की जय उद्घोष से गुंजा रामगढ़रामनवमी मंगला जुलूस को लेकर रामगढ़ में कड़ी सुरक्षा, 700 से अधिक पुलिस बल तैनातरामगढ़ में अवैध कोयला उत्खनन पर संयुक्त कार्रवाई, कई मुहानों को किया गया बंदडाक जीवन बीमा महामेला में रिकॉर्ड कारोबार, एक दिन में 1.38 करोड़ की पॉलिसीविश्व यक्ष्मा दिवस पर रामगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम, टीबी उन्मूलन को जनभागीदारी पर जोररंजू देवीः हड़िया-दारू के अंधकार से स्वावलंबन के उजाले तकअखाड़ा परंपरा हमारी पहचान है, इसे सशक्त बनाना हम सबकी जिम्मेदारी : राजीव जायसवालराष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय 'स्वास्थ्य आरोग्य दूत संवाद' कार्यक्रम का आयोजनबजरंग दल ने गोला में निकाली भव्य मंगला शोभायात्रा,रामभक्तों का उमड़ा जनसैलाबचैती छठ पूजा पर छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्यचैती छठ पूजा पर संध्या अर्घ्य के समय घाटों पर श्रद्धालुओं का दिखा आस्थामंझला चुम्बा छठ घाट पर पहले अर्घ्य के साथ चैती छठ पर्व की शुरुआतचूरचू प्रखंड में मुखिया देवकी द्वारा मूंग की बीज का किया वितरण
No menu items available
BREAKING
व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ्यरामगढ़ में अवैध कोयला खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: जिला प्रशासन ने कंट्रोल ब्लास्टिंग कर ध्वस्त किया अवैध मुहानामंगला जुलूस मे जय श्री राम बजरंग बली की जय उद्घोष से गुंजा रामगढ़रामनवमी मंगला जुलूस को लेकर रामगढ़ में कड़ी सुरक्षा, 700 से अधिक पुलिस बल तैनातरामगढ़ में अवैध कोयला उत्खनन पर संयुक्त कार्रवाई, कई मुहानों को किया गया बंदडाक जीवन बीमा महामेला में रिकॉर्ड कारोबार, एक दिन में 1.38 करोड़ की पॉलिसीविश्व यक्ष्मा दिवस पर रामगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम, टीबी उन्मूलन को जनभागीदारी पर जोररंजू देवीः हड़िया-दारू के अंधकार से स्वावलंबन के उजाले तकअखाड़ा परंपरा हमारी पहचान है, इसे सशक्त बनाना हम सबकी जिम्मेदारी : राजीव जायसवालराष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय ‘स्वास्थ्य आरोग्य दूत संवाद’ कार्यक्रम का आयोजनबजरंग दल ने गोला में निकाली भव्य मंगला शोभायात्रा,रामभक्तों का उमड़ा जनसैलाबचैती छठ पूजा पर छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य
6 days ago
रामगढ़ में अवैध कोयला खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: जिला प्रशासन ने कंट्रोल ब्लास्टिंग कर ध्वस्त किया अवैध मुहाना
6 days ago
मंगला जुलूस मे जय श्री राम बजरंग बली की जय उद्घोष से गुंजा रामगढ़
7 days ago
रामनवमी मंगला जुलूस को लेकर रामगढ़ में कड़ी सुरक्षा, 700 से अधिक पुलिस बल तैनात
7 days ago
रामगढ़ में अवैध कोयला उत्खनन पर संयुक्त कार्रवाई, कई मुहानों को किया गया बंद
7 days ago
Advertisement

ल्स पोलियो अभियान के तहत 171692 0-5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! पल्स पोलियो अभियान को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई...

पल्स पोलियो अभियान को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक

8 दिसंबर को बूथ पर व 9 एवं 10 दिसंबर को घर-घर जाकर बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

रामगढ़। बच्चों के नियमित टीकाकरण, पल्स पोलियो अभियान को लेकर शनिवार को उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

बैठक के दौरान उपायुक्त सहित उपस्थित अन्य अधिकारियों को जानकारी दी गई कि पल्स पोलियो अभियान के तहत 8 दिसंबर से 10 दिसंबर तक 0 से 5 वर्ष तक के 171692 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित है जिसमें 8 दिसंबर को 1067 बूथों पर व 9 एवं 10 दिसंबर को घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का कार्य किया जाएगा

उक्त कार्य हेतु 49 ट्रांजिट टीम एवं 34 मोबाइल टीम बनाए गए हैं साथ ही 153 पर्यवेक्षकों को कार्य में लगाया जाएगा। मौके पर उपायुक्त में सफलतापूर्वक पल्स पोलियो अभियान संपन्न करने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने नियमित टीकाकरण के तहत स्वास्थ्य विभाग के पूर्व में हुई जिला स्तरीय टास्कफोर्स की बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में किए गए कार्यों की जानकारी ली जिसके उपरांत डब्लूएचओ एसएमओ से डॉ सलीन के द्वारा पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से उपायुक्त एवं बैठक में उपस्थित अन्य

अधिकारियों को रामगढ़ जिले में बच्चों के नियमित टीकाकरण के तहत खसरा एवं रूबेला सहित बच्चों में नियमित टीकाकरण के अभाव में होने वाली विभिन्न बीमारियों को लेकर जिले में अब तक हुए कार्यों की जानकारी एवं उनमें किए जाने वाले सुधार के संबंध में किए जाने वाले कार्यों के बारे में बताया गया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को खसरा एवं रूबेला संबंधित मामलों की पहचान हेतु योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने एवं सर्विलेंस सिस्टम में सुधार के तहत सदर अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों आदि

में आने वाले बच्चों जिनमे घमौरी के साथ-साथ बुखार के लक्षण हो उन्हें चिन्हित कर डीआरसीएचओ एवं डब्लूएचओ के चिकित्सकों के संज्ञान में लाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उपायुक्त ने आम जनों तक खसरा एवं रूबेला से संबंधित विभिन्न भ्रांतियों को दूर करने एवं किसी भी बच्चे में इसका लक्षण दिखने पर त्वरित रूप से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करने के प्रति लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को नियमित टीकाकरण के तहत होने वाले प्रत्येक कार्य को सरकार के यु डब्लू आई एन पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट करने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, डीआरसीएचओ, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारियों, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top