मांग किया कि जमीन मालिको, रैयतों व किसानों से बिना स्वीकृति के हो रहा चैकडेम निर्माण पर लगे रोक
रिपोर्ट एस. कुमार
सिरका। हेसला के रामगढ़ छावनी वार्ड एक के ग्रामीणों ने आदिशासी पदाधिकारी छावनी परिषद को तत्काल कानूनी कार्रवाई करते हुए बागडेगा नाला, मसरी तरी में चेकडैम निर्माण पर रोक लगाने की मांग को ले पत्र सौपा है. पत्र में कहा है कि छावनी परिषद रामगढ़ में बागबेड़ा नाला, मसरी तरी का किसी भी प्रकार का अनापत्ति पत्र लिए बगैर चेकडैम का कार्य किया जा रहा है.
यह निर्माण लघु सिंचाई विभाग के द्वारा किया जा रहा है. छावनी परिषद के वार्ड एक के आयुक्त/ जनप्रतिनिधि के साथ कोई विचार विमर्श भी नहीं किया गया. चेकडैम के पास खेत वाड़ी के जमीन मालिको, रैयतो, किसानों से भी बातचीत नहीं हुई. आम ग्रामीण की आम सभा व मीटिंग भी नहीं हुई.
दूसरी ओर महत्वपूर्ण कैंटोनमेंट क्षेत्र में नियमो और उप नियमों को ताक पर रखकर काम किया जा रहा है. जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रोक लगाने की मांग की है. मांग करने वालों में मनोज बेदिया, फुलातो कुमारी, आशीष बेदिया, ज्योति कुमारी, रीमा देवी शंकर बेदिया आदि शामिल हैं।


