Blogझारखण्डदेश-विदेशधर्म-कर्मराजनीतिराज्यलेटेस्ट खबरें

रोयांग में पीसीसी पथ का वार्ड सदस्य गुलचंद महतो ने किया शिलान्यास

सड़क के निर्माण से लोगों के आवागमन में होगी आसानी:धनेश्वर महतो

रोयांग गांव के विकास के लिए हुँ दृढ संकल्पित:गुलचंद महतो

गिद्दी।डाड़ी प्रखंड के रबोध पंचायत के रोयांग गांव में वार्ड सदस्य सह समाज सेवी गुलचंद महतो और झारखंड आंदोलन कारी सह समाज सेवी धानेश्वर महतो ने संयुक्त रूप से सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया। उक्त योजना विधायक मद से दिलिप महतो के घर से दिनू महतो के घर तक लगभग 210 फीट लंबाई ढलाई कार्य किया जा रहा है।

जिसकी प्राक्कलित राशि 1,99000रूपये(एक लाख निनांबे हजार)है। जबकि उक्त काम के अभिकर्ता रतन कुमार महतो और चुरण महतो हैं। उन्होंने कहा कि यह सड़क बन जाने से लोगों को आने जाने में काफी सुविधा होगी। गुलचंद महतो ने कहा कि यह सड़क निर्माण करने में पूर्व विधायक जयप्रकाश भाई पटेल के द्वारा अनुशंसा किया गया था और कार्य करने की स्वीकृति भी पटेल द्वारा ही की गई थी।

रोयांग में पूर्व विधायक जयप्रकाश भाई पटेल द्वारा अनेक कार्य किए गए हैं।धानेश्वर महतो ने कहा कि पूर्व मंत्री सह पूर्व विधायक जयप्रकाश भाई पटेल के द्वारा रबोध पंचायत में बहुत सारे विकास के कार्य किए गए हैं। वे हमलोगों के हर सुख दुःख में शामिल होते हैं। मौके पर रंजीत कुमार महतो, दीलीप महतो,लालबिहारी महतो, संतोष कुमार,देवचंद महतो, राजकुमार महतो शिविल गंझू, सुरेश महतो, अशोक मांझी, गौरव पटेल आदि काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *