
भुरकुंडा (रामगढ़)। सौंदा डी निवासी भाजपा नेता राकेश सिन्हा की माता रामशिला देवी 70 वर्ष का गुरूवार की रात्रि करीब 10 बजे हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। उनके निधन से कोयलांचल भुरकुंडा, भदानीनगर, बासल सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर है। शुक्रवार को नलकारी तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि छोटे पुत्र राकेश सिन्हा ने दिया। स्व. रामशिला देवी अपने पीछे दो पुत्र, बहु सहित भरापूरा परिवार छोड़कर गई हैं।
अंतिम यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। वहीं शोक संवेदनाओं का तांता लगा हुआ है। शोक संवेदना प्रकट करने वालो में सांसद मनीष जयसवाल, विधायक रोशन लाल चौधरी, सतीश सिन्हा, डॉ. संजीव जमुआर, पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, आजसू जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी, मुखिया उपेंद्र शर्मा, मुखिया अजय पासवान, रामाशंकर पांडेय, संजीव कुमार बाबला,
योगेश दांगी, सन्नी कुशवाहा, डब्लू पांडेय, सतीश मोहन मिश्रा, सागर दांगी, अमरेश सिंह, अनुप ठाकुर, मुन्ना श्रीवास्तव, सुबोध सिन्हा, बामेश्वर प्रसाद, ललन प्रसाद, सलील मोहन सिन्हा, विश्वरंजन सिन्हा, अजीत सिन्हा, अखिलेश टोप्पो, जुगल नायक, अशोक सोनी, दीपक सिंह, बाबूलाल नायक, अनिल सिंह, टुनटुन यादव, संजय मिश्रा, संजय यादव, भुन्नू सिंह, जयंत तुरी, चंदन साव सहित कायस्थ समाज के लोग शामिल थें।