रजरप्पा l हजारीबाग जिला के मुखिया संघ उपाध्यक्ष सह चुरचू प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सह बहेरा पंचायत मुखिया देवकी महतो की अध्यक्षता में,बहेरा पंचायत अंतर्गत बहेरा गांव के दो पक्षों के बीच में कई दिनों से चल रहें पुरानी भूमि विवाद को लेकर तनाव चल रहा था,
जिसे बहेरा मुखिया देवकी महतो के पहल पर मुखिया की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित गई जिसमे दर्ज़नों महिला पुरुष शामिल रहें, उक्त विवादित भूमि जमीन को मुखिया के देखरेख मे मापी कराकर उसे अलग अलग कर दोनों पक्ष के लोगों को संतोष जनक सुलझया गया तथा आपसी प्रेमभाव से ही विवाद को समाप्त कराया गया,
मौके पर मुखिया देवकी महतो पंचायत समिति सदस्य शक्ति देवी, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि बीरसा टुडू,संतोष राय ,पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रदीप लकड़ा, नरेश मांझी, कारी नाथ महतो, सोहन महतो, लालो मांझी, गणेश प्रजापति, सहित कइ ग्रामीण मौके पर मौजूद थे।

