भुरकुंडा (रामगढ़)। सीसीएल सौंदा पंचायत के वार्ड संख्या 5 में रविवार को आंगनबाड़ी पोषक क्षेत्र की महिलाओं की बैठक हुई। बैठक में उपस्थित महिलाओं ने आरोप लगाया कि हाल ही में सेविका का चयन गुपचुप तरीके से कर लिया गया, जिसकी सूचना पोषक क्षेत्र के लोगों को चुनाव पूर्व नहीं दी गई थी। महिलाओं ने बताया कि इस संबंध में 22 अगस्त 2025 को पतरातु प्रखंड विकास पदाधिकारी के नाम से लिखित शिकायत दी गई थी। लेकिन 8 दिन बीत जाने के बाद भी जांच की प्रक्रिया लंबी खिंच रही है।
उन्होंने सवाल उठाया कि जहां महज एक घंटे में चुनाव संपन्न करा दिया जाता है, वहीं जांच के लिए आठ दिन का समय क्यों लग रहा है। इस मुद्दे को लेकर महिलाओं ने निर्णय लिया कि अब वे सामूहिक रूप से हस्ताक्षरयुक्त आवेदन दो सितंबर 2025 को उपायुक्त रामगढ़ को सौंपकर यथाशीघ्र जांच पूरी करने और पुनः चुनाव कराने की मांग करेंगी। बैठक में रेखा देवी, सुनीता देवी, उषा देवी, अनीता देवी, संतोषी देवी, प्रमिला देवी, सुषमा कुमारी, कुसुम कुमारी, रुक्मिणी देवी, आशा देवी, उर्मिला कुमारी सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं।
