समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
728 × 90 Advertisement
BREAKING NEWS
डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टरकोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरीविधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण कियाकोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौलप्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्नगिद्दी बस्ती में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, छह स्थानों पर एक साथ होगा गायनझारखंड की मंत्री दीपिका की बेटी की सहित चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोकमेनगेट में कर्मा पूजा पर हनुमान मंदिर समिति ने किया प्रसाद वितरणपांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी विकास तिवारी के विरुद्ध निरुद्धादेश पारितरोयांग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, करम महोत्सव और पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चामांडू विधायक ने गिद्दी ग पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया शिलान्यासविधायक निर्मल महतो ने किया केशरी स्नैक्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन30 सितंबर को गिद्दी-दामोदर पुल का होगा शिलान्यास, सांसद मनीष जायसवाल करेंगे शिलान्यासबड़कीपोना में गैस सिलेंडर का पाइप फटने से झुलसी महिला की मौतझारखंड के समृद्ध जनजातीय संस्कृति की झलक व पौराणिक गाथाओं से जुडा करमा त्यौहार है : डॉ सुनील कश्यप
BREAKING
डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टरकोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरीविधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण कियाकोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौलप्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्नगिद्दी बस्ती में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, छह स्थानों पर एक साथ होगा गायनझारखंड की मंत्री दीपिका की बेटी की सहित चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोकमेनगेट में कर्मा पूजा पर हनुमान मंदिर समिति ने किया प्रसाद वितरणपांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी विकास तिवारी के विरुद्ध निरुद्धादेश पारितरोयांग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, करम महोत्सव और पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चामांडू विधायक ने गिद्दी ग पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया शिलान्यासविधायक निर्मल महतो ने किया केशरी स्नैक्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टर
3 days ago
कोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरी
3 days ago
विधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण किया
3 days ago
कोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौल
3 days ago
प्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्न
3 days ago

जिला पंचायती राज कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन रिपोर्ट आरिफ कुरैशी रामगढ़। जिला पंचायती राज कार्यालय द्वारा...
विज्ञापन

रिपोर्ट आरिफ कुरैशी

रामगढ़। जिला पंचायती राज कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर बुधवार को उपायुक्त रामगढ़ श्री फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान जिला पंचायती पदाधिकारी निशा कुमारी सिंह के द्वारा पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से पंचायती राज कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों, संचालित योजनाओं आदि की जानकारी उपायुक्त, उप विकास आयुक्त सहित अन्य उपस्थित अधिकारियों को दी गई।

विज्ञापन

पंचायत सुदृढ़ीकरण योजना के तहत जिले के अलग-अलग प्रखंडों में स्थित पंचायत भवनों में किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डिजिटल पंचायत योजना के अंतर्गत हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने पंचायत भवनों के माध्यम से जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र सहित निर्गत किए जाने वाले अन्य दस्तावेजों को लेकर डिजिटल पंचायत योजना का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement

15 वे वित्त आयोग के तहत हो रहे कार्यों के संबंध में उपायुक्त ने टाइड एवं अनटाइड फंड के तहत ली गई योजनाओं एवं उनके तहत पूर्ण किए गए कार्यों की जानकारी लेते हुए जल्द से जल्द लंबित कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान समीक्षा के क्रम में 15वें वित्त आयोग एवं पंचायत समिति योजना के तहत संतोषजनक कार्य नहीं करने के कारण प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी गोला एवं प्रखंड समन्वक गोला के विरुद्ध स्पष्टीकरण करने का निर्देश उपायुक्त के द्वारा दिया गया।

बैठक के दौरान जिला पंचायती राज पदाधिकारी के द्वारा उपायुक्त को जानकारी दी गई की पंचम राज्य वित्त आयोग के तहत पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर बैंक खाता खोला जाना है जिस पर उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को इस पर विशेष ध्यान देते हुए खाता खुलवाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने पंचायत ज्ञान केंद्र पीएम विश्वकर्मा सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इन सब के अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न भवनों, नवीनीकरण मद 2025-26 तक परिसम्पतियों का निर्माण,

मरम्मति एवं अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 से आवंटित राशि के विरुद्ध योजनाओं की भौतिक, वित्तीय स्थिति तथा प्राप्त उपयोगिता प्रमाण पत्र की स्थिति, 14वें वित्त आयोग मद अन्तर्गत लंबित भुगतान, जिला पंचायत विकास योजना के ई-ग्राम स्वराज पोर्टल में अनुमोदन/प्रविष्टि की स्थिति, ईईएसएल को लंबित भुगतान की स्थिति, पंचायत के जनप्रतिनिधियों तथा पंचायत सहायक का मानदेय भुगतान की स्थिति, एसएनए स्पर्श की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त, डीपीएम पंचायती राज, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों, प्रखंड समन्वयकों सहित अन्य उपस्थित थे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top