समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
728 × 90 Advertisement
BREAKING NEWS
भ्रामक दावों और मिस लेबलिंग वाले उत्पादों पर रामगढ़ खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षणगणेश पूजा महोत्सव को लेकर रामगढ़ में रूट डायवर्ट, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोकजिला कौशल समिति की बैठक में भविष्य की रोजगार संभावनाओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण पर जोरखिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद करूंगा: जिला अध्यक्ष बिनोद किस्कू100% संडे की मांग को लेकर गिद्दी सी में संयुक्त मोर्चा ने की पिट मीटिंगपिपरा गढ़ा में सड़क निर्माण की स्वीकृति पर ग्रामीणों में खुशी, संतोष मोदी एवं सामाजिक एकता मंच के प्रयास की सराहना17 साल का इंतजार खत्म, चपरी मोड़ से यादव चौक तक सड़क निर्माण का होगा शिलान्यासगिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल की मरम्मती शुरू, आवागमन थमाउपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजनमेरा शब्द, मेरी कहानी’ अभियान से गूंजे रामगढ़ के विद्यालयविद्यार्थियों को नशा उन्मूलन, पोक्सो एक्ट व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक12 घंटे काम के दबाव और वेतन बकाया के विरोध में बाहर खड़े रहे दर्जनों मजदूरग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा मदद करूंगा: नगर परिषद अध्यक्ष कुसुमलताहाइवा की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कियाअवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 4 क्विंटल 50 किलो जावा महुआ किया नष्ट
BREAKING
भ्रामक दावों और मिस लेबलिंग वाले उत्पादों पर रामगढ़ खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षणगणेश पूजा महोत्सव को लेकर रामगढ़ में रूट डायवर्ट, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोकजिला कौशल समिति की बैठक में भविष्य की रोजगार संभावनाओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण पर जोरखिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद करूंगा: जिला अध्यक्ष बिनोद किस्कू100% संडे की मांग को लेकर गिद्दी सी में संयुक्त मोर्चा ने की पिट मीटिंगपिपरा गढ़ा में सड़क निर्माण की स्वीकृति पर ग्रामीणों में खुशी, संतोष मोदी एवं सामाजिक एकता मंच के प्रयास की सराहना17 साल का इंतजार खत्म, चपरी मोड़ से यादव चौक तक सड़क निर्माण का होगा शिलान्यासगिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल की मरम्मती शुरू, आवागमन थमाउपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजनमेरा शब्द, मेरी कहानी’ अभियान से गूंजे रामगढ़ के विद्यालयविद्यार्थियों को नशा उन्मूलन, पोक्सो एक्ट व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक12 घंटे काम के दबाव और वेतन बकाया के विरोध में बाहर खड़े रहे दर्जनों मजदूर

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

भ्रामक दावों और मिस लेबलिंग वाले उत्पादों पर रामगढ़ खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण
4 hours ago
गणेश पूजा महोत्सव को लेकर रामगढ़ में रूट डायवर्ट, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
4 hours ago
जिला कौशल समिति की बैठक में भविष्य की रोजगार संभावनाओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण पर जोर
4 hours ago
खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद करूंगा: जिला अध्यक्ष बिनोद किस्कू
4 hours ago
100% संडे की मांग को लेकर गिद्दी सी में संयुक्त मोर्चा ने की पिट मीटिंग
4 hours ago

ऐसा लिखें, जो देश, धर्म और समाज के लिए प्रेरणा बन जाए : जगदीश मित्तल

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन राष्ट्रीय कवि संगम का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न, साहित्य के...
विज्ञापन
विज्ञापन

भुरकुंडा (रामगढ़)। राष्ट्रीय कवि संगम झारखंड प्रांत का प्रांतीय कार्यकारिणी अधिवेशन शुक्रवार की रात्रि रामगढ़ स्थित होटल शिवम इन में संपन्न हुआ। अधिवेशन में झारखंड के रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, गढ़वा, पलामू, चतरा, दुमका, देवघर, सिमडेगा और लातेहार सहित 11 जिलों से आए 55 कवियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में साहित्य, राष्ट्रहित, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण तथा संगठन के विस्तार को लेकर व्यापक चर्चा हुई।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल (बाबूजी) थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांतीय अध्यक्ष विजय मेवाड़, प्रांतीय महामंत्री सरोज झा श्झारखंडीश्, संगठन मंत्री श्याम कुंवर भारती तथा चंद्रिका ठाकुर श्देशदीपश् उपस्थित रहे। अधिवेशन का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद कवयित्री संध्या ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की तथा प्रांतीय महामंत्री सरोज झा झारखंडी ने कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। अधिवेशन के दौरान सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का परिचय कराया गया।

सुझाव सत्र में विभिन्न जिलों से आए कवियों ने राष्ट्रीय कवि संगम को झारखंड के प्रत्येक पंचायत स्तर तक पहुंचाने, युवा रचनाकारों को मंच उपलब्ध कराने तथा गांव-गांव तक साहित्यिक गतिविधियों का विस्तार करने का प्रस्ताव रखा। अपने संबोधन में प्रांतीय अध्यक्ष विजय मेवाड़ ने कहा कि राष्ट्रीय कवि संगम केवल एक साहित्यिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र चेतना और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का सशक्त अभियान है। यह मंच साहित्यकारों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल ने कहा कि आप सभी मां सरस्वती के वरदपुत्र हैं।

आपकी लेखनी समाज और राष्ट्र को दिशा देने की क्षमता रखती है। ऐसा लिखिए, जो देश, धर्म और समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बने। उन्होंने कहा कि सच्ची साहित्य सेवा वही है, जो जनमानस में सकारात्मक परिवर्तन लाए। उन्होंने जीवन में विनम्रता, सेवा भावना और आत्मशक्ति के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए समाजहित में अपनी प्रतिभा का उपयोग करने का आह्वान किया। अधिवेशन के प्रथम सत्र में झारखंड प्रांत की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

इसमें महावीर प्रसाद रूंगटा एवं सुनील खवाड़े को संरक्षक, विजय मेवाड़ को प्रांतीय अध्यक्ष, जेपी अग्रवाल, चंद्रिका ठाकुर देशदीप एवं मोना बग्गा को प्रांतीय उपाध्यक्ष, सरोज झा झारखंडी को महामंत्री, राकेश नाजुक को कोषाध्यक्ष, श्याम कुंवर भारती, चंदन प्रजापति, आशीष दुबे एवं उत्तम लयकार को संगठन मंत्री तथा अंजनी कुमार दुबे कविगुरु को विशेष दायित्व सौंपा गया। वहीं उत्तम सिन्हा और जीवन कुमार को मीडिया प्रभारी बनाया गया।

अधिवेशन के दूसरे सत्र में विभिन्न जिलों से आए कवियों ने अपनी ओजस्वी, राष्ट्रभक्ति एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। समापन अवसर पर सभी अतिथियों एवं प्रतिभागी कवियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश नाजुक, सुदीप अग्रवाल, अमित कुमार, विक्रांत गुप्ता, किशन आनंद, शंकर अग्रवाल, हिमांशु सहित राष्ट्रीय कवि संगम, झारखंड प्रांत के पदाधिकारियों एवं स्थानीय आयोजन समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top