धर्म के प्रति हमारी एकजुटता ही भारतीय संस्कृति की सुरक्षा है : मुखिया किसुन
रजरप्पा। दुर्गापूजा विजया दशमी के अवसर पर रामगढ़ के कुंदरू कला पंचायत प्राचीन दुगामंदिर परिसर में आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया जिसमे रांची से पहुँचे कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर गीत और नृत्य प्रस्तुत किया जिससे सभी दर्शकों को खूब झूमाया गया, कुंदरू कला पूजा समिति द्वारा सभी उपस्थिति अतिथियों को चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया गया इस मौके पर पंचायत के मुखिया किसुन राम मुंडा शामिल हुए उन्होंने कहा कीअसत्य पर सत्य की जित का पर्व है दुर्गा पूजा, विजया दशमी त्योहार बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व है

इसे आपसी प्रेम भाव सद्भावना के साथ मनाने का दुर्गा पूजा है आज के दिन माता पिता और बुजुर्गो से आशीर्वाद लेकर घर परिवार में खुशहाली का माँ दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त करते है इस मौके पर जिला पार्षद धनेश्वर महतो, नेवालाल महतो, दिगम्बर गुप्ता तुलसीदास महतो हीरालाल महतो, दिलीप यादव, झरी बेदिया, खेमन महतो मोहन केशरी विजय केशरी,राजेश केशरी संतोष केशरी, मोहराय महतो, प्रदीप नायक, शिवशंकर महतो अनिल केशरी, शैलेन्द्र महतो, पंकज केशरी, बीरेंद्र नायक, राजा केशरी,गोपाल महतो, संतोष केशरी, प्रमोद कुमार, मिथिलेश महतो, राजा केशरी, सहित कई पूजा समिति के सदस्य शामिल थे।

