समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
BREAKING NEWS
मोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप आयोजन को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, फ्लैग मार्च आयोजित करने का दिया निर्देशउपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय डेवलपमेंट टास्क फोर्स की बैठकरामगढ़ समाहरणालय परिसर में "आमोत्सव-सह-बागवानी मेला" का भव्य आयोजन; उपायुक्त ने मुख्य अतिथि के रूप में लिया हिस्सा, स्थानीय कृषकों के उत्पादों की सराहना की।मुख्य अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह को गोलपार कमेटी ने दिया मोहर्रम कार्यक्रम का न्योतामोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर गोला थाना क्षेत्र में किया गया फ्लैग मार्चउपायुक्त के निर्देश पर सदर अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, जेएसएलपीएस के सहयोग से कुल 55 यूनिट रक्त संग्रहितमोहर्रम पर्व के मद्देनजर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में रामगढ़ और चितरपुर में किया गया फ्लैग मार्चमोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर मांडू थाना क्षेत्र में किया गया फ्लैग मार्चरामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की पेयजल समस्याओं को लेकर विधायक ममता देवी ने मंत्री से की मुलाकातमुहर्रम को लेकर पतरातू अनुमंडल में फ्लैग मार्च, ड्रोन से की गई निगरानीमोहर्रम पर्व के मद्देनजर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में रामगढ़ और चितरपुर में किया गया फ्लैग मार्चहेसालौंग की माला कुमारी को महिला पर्यवेक्षिका पद पर मिली नियुक्ति12वें वेतन समझौते में देरी पर उबला कोयलांचल, बीएमएस ने छेड़ा जनजागरण अभियानबारलोंग में अग्रगति संस्था द्वारा वित्तीय साक्षरता के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया550 केवीए ट्रांसफार्मर जलने से भुरकुंडा के तीन मोहल्ले अंधेरे में, 500 घरों की बिजली ठप
BREAKING
मोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप आयोजन को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, फ्लैग मार्च आयोजित करने का दिया निर्देशउपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय डेवलपमेंट टास्क फोर्स की बैठकरामगढ़ समाहरणालय परिसर में “आमोत्सव-सह-बागवानी मेला” का भव्य आयोजन; उपायुक्त ने मुख्य अतिथि के रूप में लिया हिस्सा, स्थानीय कृषकों के उत्पादों की सराहना की।मुख्य अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह को गोलपार कमेटी ने दिया मोहर्रम कार्यक्रम का न्योतामोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर गोला थाना क्षेत्र में किया गया फ्लैग मार्चउपायुक्त के निर्देश पर सदर अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, जेएसएलपीएस के सहयोग से कुल 55 यूनिट रक्त संग्रहितमोहर्रम पर्व के मद्देनजर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में रामगढ़ और चितरपुर में किया गया फ्लैग मार्चमोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर मांडू थाना क्षेत्र में किया गया फ्लैग मार्चरामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की पेयजल समस्याओं को लेकर विधायक ममता देवी ने मंत्री से की मुलाकातमुहर्रम को लेकर पतरातू अनुमंडल में फ्लैग मार्च, ड्रोन से की गई निगरानीमोहर्रम पर्व के मद्देनजर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में रामगढ़ और चितरपुर में किया गया फ्लैग मार्चहेसालौंग की माला कुमारी को महिला पर्यवेक्षिका पद पर मिली नियुक्ति

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप आयोजन को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, फ्लैग मार्च आयोजित करने का दिया निर्देश
4 days ago
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय डेवलपमेंट टास्क फोर्स की बैठक
4 days ago
रामगढ़ समाहरणालय परिसर में “आमोत्सव-सह-बागवानी मेला” का भव्य आयोजन; उपायुक्त ने मुख्य अतिथि के रूप में लिया हिस्सा, स्थानीय कृषकों के उत्पादों की सराहना की।
4 days ago
मुख्य अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह को गोलपार कमेटी ने दिया मोहर्रम कार्यक्रम का न्योता
4 days ago
मोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर गोला थाना क्षेत्र में किया गया फ्लैग मार्च
4 days ago

वरिष्ठ झारखंड आंदोलनकारी रघु गोप को मिलेगा ‘लोकगायक गोवर्धन गोप स्मृति सम्मान–2026

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन रिपोर्ट एस कुमार सिरका। लोकगायक गोवर्धन गोप स्मृति सम्मान–2026...
विज्ञापन

रिपोर्ट एस कुमार

सिरका। लोकगायक गोवर्धन गोप स्मृति सम्मान–2026 की घोषणा कर दी गई है। वर्ष 2026 का यह सम्मान वरिष्ठ झारखंड आंदोलनकारी रघु गोप को प्रदान किया जाएगा। खोरठा डहर सह जनकथाकार प्रेमचंद पुस्तकालय” की तीन सदस्यीय चयन समिति द्वारा चतुर्थ स्मृति दिवस के अवसर पर इस सम्मान की घोषणा की गई। रघु गोप झारखंड अलग राज्य आंदोलन के दौरान 17 मार्च 1993 को आहूत आर्थिक नाकाबंदी के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारी रहे हैं।

विज्ञापन

आंदोलन के क्रम में उन्हें लगभग छह माह तक जेल एवं जेल अस्पताल में रहकर यातनाएँ सहनी पड़ी थीं। वे इस क्षेत्र के ऐसे अकेले आंदोलनकारी माने जाते हैं जिन्हें लंबे समय तक कारावास भुगतना पड़ा। लोकगायक गोवर्धन गोप की स्मृति में इस सम्मान की शुरुआत वर्ष 2023 से की गई है। प्रथम वर्ष यह सम्मान लोकगायक जगरनाथ बेदिया (मिश्राइनमोढ़ा पंचायत, डाड़ी, हजारीबाग) को प्रदान किया गया था। वर्ष 2024 में वरिष्ठ कथाकार कालेश्वर एवं वर्ष 2025 में शहनाई वादक बलराम नायक को यह सम्मान देने की घोषणा की गई थी।

सम्मान के तहत स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। यह समारोह लोकगायक गोवर्धन गोप के पैतृक गांव में 5 जनवरी 2026 को स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. पंकज कुमार पंकज (विभागाध्यक्ष, राजनीति विज्ञान, अन्नदा महाविद्यालय) होंगे। मुख्य वक्ता डॉ. लालदीप गोप (तकनीकी अधिकारी, आईआईटी-आईएसएम, धनबाद) तथा विशिष्ट अतिथि झारखंड आंदोलनकारी हीरा गोप होंगे।

यह सम्मान प्रत्येक वर्ष झारखंड की कला, संस्कृति, भाषा, साहित्य, शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्व को प्रदान किया जाता है। लोकगायक गोवर्धन गोप अपने जीवनकाल में झारखंड की लोकसंस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य करते रहे। उन्होंने अपने घर के पास अखड़ा बनवाया, जिसके लिए ढोल, नगाड़ा एवं करताल की व्यवस्था की।

उन्होंने सहिया संस्कृति को बढ़ावा दिया तथा खोरठा, संथाली, बांग्ला एवं छत्तीसगढ़ी लोकगीतों को श्रम करते हुए अखड़ा में सीखने-सिखाने का कार्य किया। लोकझूमर उनके स्मृति-पटल में पुस्तकों की तरह सहेजे हुए थे। लोकगायक गोवर्धन गोप शिक्षा एवं जमीनी संस्कृति से जुड़ाव के लिए लोगों के प्रेरणास्रोत रहे। उक्त जानकारी खोरठा डहर के संस्थापक/अध्यक्ष डॉ. कृष्णा गोप द्वारा दी गई।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top