रिपोर्ट एस कुमार
सिरका। अरगड्डा में मां दुर्गा पूजन अवसर पर आदिशक्ति को महिलाओं ने सिंदूर अर्पित करने के बाद सिंदूर खेला किया, इस दौरान महिला भक्तों ने एक दूसरे को पंडाल के समीप सिंदूर लगाकर शुभकामनाएं दी, सभी महिला उपासकों ने माता से अखंड सौभाग्य की कामना की, पूजा में फल फूल मिष्ठान भी अर्पित किया गया, भोग निवेदन पुष्पांजलि आरती के बाद प्रसाद का भी वितरण हुआ।
