BREAKING NEWS
मंत्री योगेंद्र प्रसाद से मनरेगा संघ ने मुलाक़ात कर सौंपा ज्ञापन, मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ प्रदान करने की मांग प्रमुखता से रखीहज यात्रा पर मक्का मदीना रवाना हुए बरवाडीह के श्रद्धालु, ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर दी भावभीनी विदाईजिला सांसद प्रतिनिधि ने नवविवाहित जोड़ों को बुके देकर नए जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान कीरामगढ़ जिला अंतर विद्यालय, कॉलेज, क्लब, ग्रामीण क्षेत्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता कल सेसीसीएल रजरप्पा सुरक्षादल द्वारा छापेमारी में 210 टन अवैध कोयला जब्तसंगम खदान में आउटसोर्सिंग पेच का विधिवत उद्घाटनश्री अग्रसेन स्कूल में समर कैंप में बच्चों ने की मौज-मस्तीश्री राम महायज्ञ के छठे दिन शिव मंदिर परिसर में हुई प्राण प्रतिष्ठारजरप्पा जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए अंबेडकर क्लब भुरकुंडा के खिलाड़ी तैयार48 घंटे में पेयजल आपूर्ति नहीं सुधरी तो रोक देंगे ट्रांसपोर्टिंग: विश्वरंजन सिन्हाप्रहरी अभियान के तहत भुरकुंडा पुलिस की पैदल गश्ती, असामाजिक तत्वों पर कसेगा शिकंजाविस्थापित प्रभावित संघर्ष समिति ने सीसीएल प्रबंधन को सौंपा सात सूत्री मांग-पत्रभुरकुंडा की तीन पंचायतों में जल संकट गहराया, विधायक रोशन लाल चौधरी ने अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशसुगिया गांव का मंडा छऊ नृत्य के साथ धूमधाम से हुआ संपन्नचांदनी चौक में हज यात्रियों का फूल माला पहनाकर स्वागत, सम्मानपूर्वक दी गई विदाई
No menu items available
BREAKING
मंत्री योगेंद्र प्रसाद से मनरेगा संघ ने मुलाक़ात कर सौंपा ज्ञापन, मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ प्रदान करने की मांग प्रमुखता से रखीहज यात्रा पर मक्का मदीना रवाना हुए बरवाडीह के श्रद्धालु, ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर दी भावभीनी विदाईजिला सांसद प्रतिनिधि ने नवविवाहित जोड़ों को बुके देकर नए जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान कीरामगढ़ जिला अंतर विद्यालय, कॉलेज, क्लब, ग्रामीण क्षेत्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता कल सेसीसीएल रजरप्पा सुरक्षादल द्वारा छापेमारी में 210 टन अवैध कोयला जब्तसंगम खदान में आउटसोर्सिंग पेच का विधिवत उद्घाटनश्री अग्रसेन स्कूल में समर कैंप में बच्चों ने की मौज-मस्तीश्री राम महायज्ञ के छठे दिन शिव मंदिर परिसर में हुई प्राण प्रतिष्ठारजरप्पा जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए अंबेडकर क्लब भुरकुंडा के खिलाड़ी तैयार48 घंटे में पेयजल आपूर्ति नहीं सुधरी तो रोक देंगे ट्रांसपोर्टिंग: विश्वरंजन सिन्हाप्रहरी अभियान के तहत भुरकुंडा पुलिस की पैदल गश्ती, असामाजिक तत्वों पर कसेगा शिकंजाविस्थापित प्रभावित संघर्ष समिति ने सीसीएल प्रबंधन को सौंपा सात सूत्री मांग-पत्र

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मंत्री योगेंद्र प्रसाद से मनरेगा संघ ने मुलाक़ात कर सौंपा ज्ञापन, मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ प्रदान करने की मांग प्रमुखता से रखी
5 hours ago
हज यात्रा पर मक्का मदीना रवाना हुए बरवाडीह के श्रद्धालु, ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर दी भावभीनी विदाई
5 hours ago
जिला सांसद प्रतिनिधि ने नवविवाहित जोड़ों को बुके देकर नए जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान की
5 hours ago
रामगढ़ जिला अंतर विद्यालय, कॉलेज, क्लब, ग्रामीण क्षेत्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता कल से
5 hours ago
सीसीएल रजरप्पा सुरक्षादल द्वारा छापेमारी में 210 टन अवैध कोयला जब्त
5 hours ago
Advertisement

डीएवी स्कूल सीसीएल, रजरप्पा में महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती मनाई गई

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! रजरप्पा। सीसीएल रजरप्पा स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में 12 फरवरी...

रजरप्पा। सीसीएल रजरप्पा स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में 12 फरवरी 2026 को महान समाज सुधारक, दार्शनिक एवं आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य उनके आदर्शों, शिक्षाओं तथा समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को स्मरण करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ कक्षा नवम् ‘ब’ के विद्यार्थियों द्वारा वैदिक रीति से हवन कर किया गया।

वेद मंत्रों के पावन उच्चारण से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित हो उठा। हवन के माध्यम से सत्य, अनुशासन, धर्म और वैदिक मूल्यों के महत्व कर रेखांकित किया गया। इस अवसर पर कक्षा नवम् ‘अ’ एवं ‘ब’ की छात्रा माधुरी तथा हिमानी उपाध्याय ने महर्षि दयानंद के जीवन एवं विचारों पर हिंदी तथा अंग्रेजी में प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत कर सभी को प्रेरित किया।

इसके पश्चात महर्षि दयानंद के जीवन, उपदेशों और समाज सुधार संबंधी कार्यों पर आधारित एक भावपूर्ण भजन प्रस्तुत किया गया। धर्म शिक्षक सत्यकाम आर्य एवं संगीत शिक्षक रजनीश पाठक के सुमधुर स्वर तथा विद्यार्थियों की सहभागिता ने उपस्थित जनों को भाव-विभोर कर दिया।माननीय एआरओ-सह- प्राचार्य डॉ. एस. के. शर्मा ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के साथ महर्षि दयानंद सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन

श्रद्धांजलि उपरांत महर्षि दयानंद के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने हेतु एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। कक्षा नवम् ‘अ’, ‘ब’ एवं ‘स’ के विद्यार्थियों ने तख्तियाँ और प्रेरणादायक नारों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह शोभा यात्रा विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर महाप्रबंधक कार्यालय, सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र,पुलिस थाना, आवासीय कॉलोनियाँ, डीएवी जूनियर विंग, बाजार क्षेत्र एवं डाकघर होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुई।

समारोह के अंत में डॉ. एस. के. शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महर्षि दयानंद के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने सत्यनिष्ठा, सामाजिक सुधार, तर्कशील चिंतन तथा राष्ट्रसेवा जैसे मूल्यों को अपनाने पर विशेष बल दिया। पूरे कार्यक्रम का समापन गर्व, श्रद्धा एवं नव-संकल्प की भावना के साथ हुआ।

विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने महर्षि दयानंद के आदर्शों पर चलने तथा डीएवी संस्था की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सत्यकाम आर्य, रजनीश पाठक, खेल शिक्षक मनीष कुमार सिंह, सुश्री शुभलता,हरेंद्र कुमार सिंह तथा उमापति कुमार सहित समस्त शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top