तन-मन-धन से सहयोग करने की हुई अपील
भुरकुंडा (रामगढ़)। काली मंदिर परिसर थाना चौक भुरकुंडा में श्रीश्री काली पूजा की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता काली मंदिर समिति के अध्यक्ष पप्पू सिंह और संचालन सचिव कामेश्वर मेहता ने किया। बैठक में पूजा की तैयारियों पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी काली पूजा पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। पूजा की तैयारियों को लेकर समिति के सभी सदस्यों से अपने श्रद्धा और सामर्थ्य अनुसार सहयोग करने का आग्रह किया।
सदस्यों ने एक स्वर में तन, मन और धन से सहयोग करने का संकल्प लिया ताकि इस वर्ष भी काली पूजा भव्य रूप से संपन्न हो सके। मौके पर काली पूजा समिति के संरक्षक प्रभास दास, शशि भूषण सिंह, उदय स्वर्णकार, घनश्याम पासवान, अनिल पासवान सहित कई लोग मौजूद थे।

