भुरकुंडा (रामगढ़)। राष्ट्रीय सेवा मंच भुरकुंडा ने रविवार को साप्ताहिक बाजार भुरकुंडा में दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रो से दातुन-पत्तल बेचने आने वाले गरीब-जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण किया गया। इस दौरान लगभग 150 गरीब महिला-पुरूष व बच्चों के बीच पुरी-सब्जी और जलेबी का वितरण किया गया। भोजन का वितरण समाजसेवी राजेंद्र राणा ने किया।
इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष डब्लू सिंह ने कहा की हमारा प्रयास है कि कोई भी गरीब भूखा न रहे। पिछले दस वर्षों से भोजन सेवा जन सहयोग से लगातार चल रही है और आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने ऐसे नेक और सामजिक कार्यों में सबों को तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील की। कहा कि समाज के सहयोग से ही यह संभव हो पाता है।
भोजन सेवा सिर्फ जरूरतमंदों का पेट भरना नहीं, बल्कि मानवता की सच्ची सेवा भी है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच के अध्यक्ष डब्लू सिंह, उमाशंकर जायसवाल, संजय अग्रवाल, रिंकू वर्णवाल, शिवकुमार यादव, उदयभान दुबे, सुकरा करमाली, गौरी शंकर महतो, रंजीत यादव, हरभजन कौर, लखन राम, मो. शाहिद सहित अन्य लोगों का योगदान रहा।

