समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
728 × 90 Advertisement
BREAKING NEWS
डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टरकोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरीविधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण कियाकोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौलप्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्नगिद्दी बस्ती में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, छह स्थानों पर एक साथ होगा गायनझारखंड की मंत्री दीपिका की बेटी की सहित चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोकमेनगेट में कर्मा पूजा पर हनुमान मंदिर समिति ने किया प्रसाद वितरणपांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी विकास तिवारी के विरुद्ध निरुद्धादेश पारितरोयांग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, करम महोत्सव और पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चामांडू विधायक ने गिद्दी ग पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया शिलान्यासविधायक निर्मल महतो ने किया केशरी स्नैक्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन30 सितंबर को गिद्दी-दामोदर पुल का होगा शिलान्यास, सांसद मनीष जायसवाल करेंगे शिलान्यासबड़कीपोना में गैस सिलेंडर का पाइप फटने से झुलसी महिला की मौतझारखंड के समृद्ध जनजातीय संस्कृति की झलक व पौराणिक गाथाओं से जुडा करमा त्यौहार है : डॉ सुनील कश्यप
BREAKING
डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टरकोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरीविधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण कियाकोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौलप्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्नगिद्दी बस्ती में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, छह स्थानों पर एक साथ होगा गायनझारखंड की मंत्री दीपिका की बेटी की सहित चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोकमेनगेट में कर्मा पूजा पर हनुमान मंदिर समिति ने किया प्रसाद वितरणपांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी विकास तिवारी के विरुद्ध निरुद्धादेश पारितरोयांग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, करम महोत्सव और पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चामांडू विधायक ने गिद्दी ग पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया शिलान्यासविधायक निर्मल महतो ने किया केशरी स्नैक्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टर
3 days ago
कोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरी
3 days ago
विधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण किया
3 days ago
कोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौल
3 days ago
प्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्न
3 days ago

श्री श्री 108 राम लखन हनुमत प्राण प्रतिष्ठा पंच दिवसीय महायज्ञ को ले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन यज्ञ से मानव समाज का कल्याण व जीवन में...
विज्ञापन

यज्ञ से मानव समाज का कल्याण व जीवन में सुख समृद्धि मिलती हैः सुधा देवी

रजरप्पा। चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के बड़कीपोना में श्री श्री 108 राम लखन हनुमत प्राण प्रतिष्ठा पंच दिवसीय महायज्ञ भव्य कलशयात्रा के साथ ही बुधवार को शुरूआत हो गई। कलश यात्रा में 525 महिलाएं और कुंवारी कन्याओं ने हनुमान मंदिर से कलश के साथ दामोदर नदी पहुंची और वहां से जल संकल्प करा कर कलश यात्री यज्ञ स्थल पर पहुंची।

विज्ञापन

यज्ञाचार्य सत्येंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में विधिवत पूजा अर्चना के बाद शंखनाद के साथ कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान बाजे गाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। वैदिक मंत्रोचारण के साथ यज्ञाचार्य यज्ञ मंडप में प्रवेश किए। कलश शोभा यात्रा में महिला-पुरूषों की भीड़ उमड़ पड़ी,केशरिया रंग में डूबे ग्रामीण पूरा क्षेत्र भक्तिमय हुआ,

Advertisement
Advertisement

इस दौरान कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे हर-हर महादेव जय श्री राम जय बजरंग बली जय माता दी आदि देवी देवताओं के जोरदार उद्घोष से पुरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। इस मौके पर रामगढ़ जिप अध्यक्ष सुधा देवी, पूर्व पार्षद गोपाल चौधरी, आजसू पार्टी युवा नेता पियूष चौधरी शामिल हुए। मौके पर जिप अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे अनुष्ठान से आध्यात्मिक शक्ति बढती है।

वहीं वैदिक मंत्रोचारण व हवन से वातावरण को शुद्धि मिलती है. यज्ञ से मानव जाति में कल्याण के साथ-साथ ज्ञान की वृद्धि होती है हमारा देश भक्ति श्रद्धा भाव के लिए संसार में जाना जाता है तथा यहां की पावन भूमि पर ही परमात्मा का होता रहा है। प्रकृति के साथ हो रही छेड़छाड़ और वातावरण में बढ़ रहे प्रदूषण को नियंत्रित करने में यज्ञ का एक बड़ा योगदान होता है।

यहां पहुँचे सभी लोगों का अंग वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया. जानकारी के अनुसार 4 दिन तक चलने वाल इस महायज्ञ में बनारस, प्रयागराज, अयोध्या से यज्ञ के लिए आचार्यों को बुलाया गया है. यज्ञ मंत्रोचारण से पूरा माहौल गुंज उठेगा।

2 अप्रैल से लेकर 6 अप्रैल तक आयोजन

यज्ञस्थल के चारों ओर विभिन्न देवताओं की प्रतिमा बनी हुई है। 2 अप्रैल से लेकर 6 अप्रैल तक यज्ञ की आयोजन होगी। जिसमें विद्वान पंडित द्वारा प्रवचन प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही साथ राम चरित्र मानस का भी आयोजन होगी। शाम में आरती रात्रि में भजनों का सुर संगम होगा।

मौके पर समिति के अध्यक्ष अमृतलाल मुंडा, मुख्य संरक्षक मुखिया अरविन्द कुमार सिंह सहित संयोजक पंसस शम्भु कुमार, सचिव विद्यासागर कुशवाहा, पूर्व मुखिया निर्मला देवी, पंसस प्रतिनिधि प्रदीप कुमार के अलावा जीतभन महतो, रामनारायण महतो, रामध्यानी दांगी, लालकिसून महतो, नंदकिशोर दांगी, वेदप्रकाश वर्मा, अमृत कुमार, कृष्ण मुरारी, पवन कुमार, प्रदीप मुंडा, भीष्मदेव दांगी, लालदेव महतो, दिलीप रविदास, रामचंद्र महतो, शिशुपाल कुमार, प्रीतम कुमार, सरिता देवी,

प्रो. मीणा मुंडा, पुनम देवी, तारा कुमारी, पिंटू कुमार, मंटू कुमार, मिथुन कुमार, नवल दांगी, जगरनाथ राम दांगी, भयहरण दांगी, रोशन कुमार, मनोज कुमार, विजय कुमार, ओमप्रकाश कुमार, सदानंद रविदास, निर्मल कुमार, जीतेन्द्र कुमार, आकाश कुमार, देवेश कुमार बादल, प्रकाश कुमार, संजय कुमार, दिनेश कुमार, हीरा कुमार, विकास कुमार, भोला कुमार, सागर, अंकित, अमित, संतोष सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top