रिपोर्ट एस कुमार
सिरका। रामगढ़ जिला के बड़का चुम्बा में मां रक्षा काली की प्रतिमा की विदाई नम आंखों से की गई। मंगलवार को संध्या करीब 9 रात्रि बजे मां की प्रतिमा को सुसज्जित वाहन में स्थापित कर गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालु नाचते-झूमते हुए तालाब पहुंचे, जहां विधिवत मां काली की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।
मां काली के जयकारों के बीच सभी भक्तों की आंखें नम हो गईं। हर हृदय से यही भाव निकल रहा था कि मां सभी को सुखी और खुशहाल रखें। श्रद्धालुओं ने भावुक मन से यह भी संकल्प लिया कि अगले वर्ष मां का स्वागत पहले से अधिक धूमधाम और भक्ति भाव के साथ कर विधिविधान से पूजन-अर्चन किया जाएगा।

