समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
BREAKING NEWS
शादी समारोह में नव दम्पति जोड़ी को विधायक तिवारी सहित कई ने दिया शुभाशिषउपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से एफएमडी मुक्त रामगढ़ अभियान के तहत वैक्सीनेशन वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवानाआत्मनिर्भरता की नई उड़ानः आरती देवी की सफलता की कहानीराष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई हजारीबाग द्वारा चिकित्सकों के प्रति जताया सम्मान और आभारटेंपो एक्सीडेंट में मृतक के मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने नईसराय-गिद्दी मुख्य सड़क तीन घंटे किया जाम, विधायक के आश्वासन पर जाम हटाभाकपा (माले) डाड़ी प्रखंड कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, राज्य कमिटी के फैसलों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्पमाँ छिन्नमस्ता इंटर कॉलेज की पूर्व व्याख्याता बिनीता सिन्हा की छठी पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गईसीसीएल सिरका परियोजना कार्यालय में एक मजदूर चक्कर खाकर गिर पड़ा, लगी चोट, ड्यूटी फिट कराने के लिए अधिकारी का कर रहा था इंतजार, इलाज के लिए भेजा गयाबोंगाई गांव में आदिवासी जन परिषद का सदस्यता अभियान, 50 लोग संगठन से जुड़ेजिले के सभी सरकारी उच्च विद्यालयों के प्राचार्यों के साथ उपायुक्त ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंगरोटरी क्लब ऑफ भुरकुंडा ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को किया सम्मानितसफलता की नई उड़ानः सुप्रिया देवी की आत्मनिर्भरता की कहानीएनसीओईए प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय वित्त अधिकारी से की वार्ता, पीएचडी व संडे ड्यूटी का बकाया भुगतान करने की मांगउपायुक्त ने डिजिटल बिरसा कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवानाउपायुक्त ने किया ट्रॉमा सेंटर, निर्माणाधीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण
BREAKING
शादी समारोह में नव दम्पति जोड़ी को विधायक तिवारी सहित कई ने दिया शुभाशिषउपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से एफएमडी मुक्त रामगढ़ अभियान के तहत वैक्सीनेशन वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवानाआत्मनिर्भरता की नई उड़ानः आरती देवी की सफलता की कहानीराष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई हजारीबाग द्वारा चिकित्सकों के प्रति जताया सम्मान और आभारटेंपो एक्सीडेंट में मृतक के मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने नईसराय-गिद्दी मुख्य सड़क तीन घंटे किया जाम, विधायक के आश्वासन पर जाम हटाभाकपा (माले) डाड़ी प्रखंड कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, राज्य कमिटी के फैसलों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्पमाँ छिन्नमस्ता इंटर कॉलेज की पूर्व व्याख्याता बिनीता सिन्हा की छठी पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गईसीसीएल सिरका परियोजना कार्यालय में एक मजदूर चक्कर खाकर गिर पड़ा, लगी चोट, ड्यूटी फिट कराने के लिए अधिकारी का कर रहा था इंतजार, इलाज के लिए भेजा गयाबोंगाई गांव में आदिवासी जन परिषद का सदस्यता अभियान, 50 लोग संगठन से जुड़ेजिले के सभी सरकारी उच्च विद्यालयों के प्राचार्यों के साथ उपायुक्त ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंगरोटरी क्लब ऑफ भुरकुंडा ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को किया सम्मानितसफलता की नई उड़ानः सुप्रिया देवी की आत्मनिर्भरता की कहानी

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शादी समारोह में नव दम्पति जोड़ी को विधायक तिवारी सहित कई ने दिया शुभाशिष
2 days ago
उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से एफएमडी मुक्त रामगढ़ अभियान के तहत वैक्सीनेशन वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
2 days ago
आत्मनिर्भरता की नई उड़ानः आरती देवी की सफलता की कहानी
2 days ago
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई हजारीबाग द्वारा चिकित्सकों के प्रति जताया सम्मान और आभार
2 days ago
टेंपो एक्सीडेंट में मृतक के मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने नईसराय-गिद्दी मुख्य सड़क तीन घंटे किया जाम, विधायक के आश्वासन पर जाम हटा
2 days ago

श्री अग्रसेन स्कूल में शुरू हुई सीबीएसई ट्रेनिंग, स्किल फोर टीचिंग इंट्रोवर्ट स्टूडेंट्स पर फोकस

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन इंट्रोवर्ट बेहतर प्लानिंग के साथ प्राप्त करते हैं अपना...
विज्ञापन

इंट्रोवर्ट बेहतर प्लानिंग के साथ प्राप्त करते हैं अपना लक्ष्य : डॉ अभिषेक

भुरकुंडा (रामगढ़)। इंट्रोवर्ट (अंतर्मुखी) वह व्यक्ति होता है, जो दूसरों से बातचीत या मेल-मिलाप से एनरजेटिक महसूस नहीं करता है। वह भीड़ वाले इलाके को पसंद नहीं करता। उसे अपना एकांत प्यारा लगता है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि उन्हें भीड़ से डर लगता है या उन्हें कोई बीमारी है। बस ये उनकी चॉइस है।

विज्ञापन

यह केवल व्यक्तित्व का एक प्रकार है। इसके उलट एक्स्ट्रोवर्ट लोग आत्मविश्वासी और उत्साह से भरे होते हैं। इन्हें अकेलेपन की तुलना में साथियों के बीच रहना ज्यादा पसंद होता है। ये लोग सोशल एक्टिविटीज में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

उक्त बातें विशेषज्ञ वक्ता नयी दिल्ली से आये चिकित्सक डॉ अभिषेक ने कही। डॉ अभिषेक शुक्रवार को श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा में शुरू हुए तीन दिवसीय सीबीएसई इंटरनल ट्रेनिंग सेशन में बोल रहे थे। पहले दिन ट्रेनिंग का विषय ‘स्किल फोर टीचिंग इंट्रोवर्ट स्टूडेंट्स’ था।

डॉ अभिषेक ने कहा कि इंट्रोवर्ट लोग अकेले में ज्यादा सहज होते हैं। उन्हें लोगों के साथ काम करने में कम दिलचस्पी होती है। वह बोलने से ज्यादा लिखना पसंद करते हैं। भीड़ में होने पर उन्हें घुटन महसूस होने लगती है। वह अपनी ख्वाबों की दुनिया में रहना पसंद करते हैं।

जल्दी नर्वस होते हैं, लेकिन उनके जैसी दोस्ती कोई नहीं निभा सकता। वह बहुत ईमानदार दोस्त और अच्छे लाइफ पार्टनर होते हैं। अक्सर लोग उनके बर्ताव को देखकर सोचते हैं कि वह फ्रेंडली नहीं है। लेकिन ऐसा नहीं है, इंट्रोवर्ट लोग खूब मस्ती करते हैं और फ्रेंडली होते हैं, लेकिन केवल चुनिंदा लोगों के साथ ही।

डॉ अभिषेक ने कहा कि लोग समझते हैं कि इंट्रोवर्ट अच्छे लीडर नहीं होते। लेकिन ऐसा नहीं है। इस तरह के लोग दूर की सोच रखते हैं। उन्हें अपना लक्ष्य पता होता है और वह लॉन्ग टर्म गोल पर काम करते हैं। वह कम बोलते हैं, लेकिन उनका काम पर फोकस रहता है।

उनकी प्लानिंग और आइडियाज सबसे हटकर होते हैं। उनके अंदर एक अच्छे बॉस और लीडर के सारे गुण होते हैं। ऐसे लोग बोलने से ज्यादा सुनना पसंद करते हैं। यानी वह अच्छे श्रोता होते हैं। यह खूबी बहुत कम लोगों में होती है। वह शांति से जब बातें सुनते हैं तो उनकी किसी से बहस नहीं होती।

दूसरे लोग उनसे खुश रहते हैं, क्योंकि वह पलट कर जवाब नहीं देते। जो लोग चुप रहते हैं, वह अपनी एनर्जी को बचाकर रखने में यकीन करते हैं और अपनी ताकत को प्रोडक्टिव बनाते हैं। नए स्किल्स जल्दी सीखते हैं। जब वह किसी काम को अपने हाथ में लेते हैं तो दुनिया उन्हें सलाम करती है।

क्योंकि सफलता उनके कदम चूमती है। इंट्रोवर्ट किसी भी काम को अधूरा नहीं छोड़ते हैं। इस अवसर पर निदेशक प्रवीण राजगढ़िया, प्राचार्य विवेक प्रधान, निदेशक एकाडमिक एसके चौधरी, काउंसेलर मुख्तार सिंह व शिक्षक उपस्थित थे।

चार तरह के होते हैं इंट्रोवर्ट
डॉ अभिषेक ने बताया कि इंट्रोवर्ट चार तरह के होते हैं। सोशल इंट्रोवर्ट, थिंकिंग इंट्रोवर्ट, एंशियस इंट्रोवर्ट और इनहैबिटेड इंट्रोवर्ट। सोशल इंट्रोवर्ट को कम लोगों के साथ उठना-बैठना पसंद होता है।

थिंकिंग इंट्रोवर्ट डे ड्रीमर यानी अपने ख्वाबों में रहने वाले होते हैं। ऐसे लोग बहुत सोचते हैं और क्रिएटिव होते हैं। एंशियस इंट्रोवर्ट अकेला रहना पसंद करते हैं।

लोगों की भीड़ उन्हें डराती है या वह शर्मा जाते हैं। इनहैबिटेड इंट्रोवर्ट कुछ भी एक्शन लेने से पहले बहुत सोचते हैं। ऐसे लोग जल्दी फैसले नहीं लेते।

इंट्रोवर्ट को पहचानने का तरीका
डॉ अभिषेक ने बताया कि इंट्रोवर्ट को पहचानने के लिए कुछ बातों पर ध्यान दिया जा सकता है। यदि भीड़-भाड़ पसंद न हो, ऑफिस या क्लास में पर्सनल बातें शेयर करने से बचता हो, फ्रेंड सर्किल बहुत छोटा हो, बाहर के बजाय घर में वक्त बिताना ज्यादा पसंद हो, आत्मविश्वास की कमी हो, अपनी आलोचना सुनने पर परेशान हो जाये तो ऐसे लोग इंट्रोवर्ट हो सकते हैं। ऐसे लोगों को पहचान कर उन्हें मोटिवेट करें। धीरे-धीरे उनकी झिझक दूर होगी।

इंट्रोवर्ट बच्चों को दें पूरा मौका
स्कूल में इंट्रोवर्ट बच्चों के बाबत कहा कि ऐसे बच्चे शैक्षणिक रूप से सक्षम होते हैं, भले ही वे क्लास में शांत क्यों न रहें। उन्हें उत्तर देने के लिए ज्यादा समय दें। इनके प्रति हमेशा सकारात्मक प्रतिक्रिया दें। इन्हें आमने-सामने चर्चा का मौका दें। एक्सट्रोवर्ट यानी बहिर्मुखी बच्चों के साथ जोड़कर उन्हें ज्यादा सक्रिय बनाने की कोशिश करें। ये बच्चे जब भी कुछ नया करें, तो उनकी तारीफ जरूर करें।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top