रिपोर्ट एस कुमार
गिद्दी/सिरका। झारखंड जन संस्कृति मंच की बैठक भाकपा माले पार्टी कार्यालय हेसालौंग में आयोजित हुई, इसमें आगामी 4-5 अप्रैल 2026 को झारखंड जन संस्कृति मंच का 5वा राज्य सम्मेलन आयोजित किया गया है, सम्मेलन की तैयारी पर विचार विमर्श किया गया, कोष संग्रह पर विशेष जोर दिया गया, 30 मार्च तक डांडी प्रखंड को अपने कोष संग्रह की जिम्मेवारी दी गई,
इस सम्मेलन में राज्य एवं देश के जाने माने शिक्षाविद, साहित्यकार, कलामंच सेजुड़े 150 – 200 डेली गेट आने की संभावना व्यक्त की गई, बैठक में सुरेंद्र कुमार बेदिया, महेश गोप, जयबीर हांसदा, जन्मेजय तिवारी, रामप्रवेश गोप, मोतीलाल बेदीया, भारत बेदिया, डॉ.कृष्णा गोप, शिव नारायण बेदिया आदि उपस्थित थे।

