समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
728 × 90 Advertisement
BREAKING NEWS
डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टरकोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरीविधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण कियाकोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौलप्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्नगिद्दी बस्ती में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, छह स्थानों पर एक साथ होगा गायनझारखंड की मंत्री दीपिका की बेटी की सहित चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोकमेनगेट में कर्मा पूजा पर हनुमान मंदिर समिति ने किया प्रसाद वितरणपांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी विकास तिवारी के विरुद्ध निरुद्धादेश पारितरोयांग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, करम महोत्सव और पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चामांडू विधायक ने गिद्दी ग पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया शिलान्यासविधायक निर्मल महतो ने किया केशरी स्नैक्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन30 सितंबर को गिद्दी-दामोदर पुल का होगा शिलान्यास, सांसद मनीष जायसवाल करेंगे शिलान्यासबड़कीपोना में गैस सिलेंडर का पाइप फटने से झुलसी महिला की मौतझारखंड के समृद्ध जनजातीय संस्कृति की झलक व पौराणिक गाथाओं से जुडा करमा त्यौहार है : डॉ सुनील कश्यप
BREAKING
डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टरकोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरीविधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण कियाकोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौलप्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्नगिद्दी बस्ती में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, छह स्थानों पर एक साथ होगा गायनझारखंड की मंत्री दीपिका की बेटी की सहित चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोकमेनगेट में कर्मा पूजा पर हनुमान मंदिर समिति ने किया प्रसाद वितरणपांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी विकास तिवारी के विरुद्ध निरुद्धादेश पारितरोयांग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, करम महोत्सव और पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चामांडू विधायक ने गिद्दी ग पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया शिलान्यासविधायक निर्मल महतो ने किया केशरी स्नैक्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टर
4 days ago
कोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरी
4 days ago
विधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण किया
4 days ago
कोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौल
4 days ago
प्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्न
4 days ago

बलकुदरा के बेरोजगार नौजवान महिला-पुरूष ग्रामीणों की हुई बैठक

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन विस्थापित-प्रभावित संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों पर झूठा आरोप लगाने...
विज्ञापन

विस्थापित-प्रभावित संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों पर झूठा आरोप लगाने वाले किया सामाजिक बहिष्कार, झूठा नियुक्ति पत्र बनाने वाले के खिलाफ बासल थाना में दिया आवेदन, कार्रवाई की मांग

भुरकुंडा (रामगढ़)। बलकुदरा के बेरोजगार नौजवान महिला-पुरूष ग्रामीणों की बलकुदरा में गुरूवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता बलकुदरा मुखिया विजय मुंडा ने किया। बैठक में ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा है कि हमारे बाल-बच्चों के अधिकार की लड़ाई लड़ने वाला अगर कोई है तो विस्थापित-प्रभावित संघर्ष मोर्चा है।

विज्ञापन

आज गांव के लड़के पीवीयूएनएल पतरातू में कार्य कर रहे हैं तो इसमें मोर्चा का बहुत बड़ा योगदान है। गांव के लगभग 40-50 युवक मैनपॉवर एवं एजेंसी में कार्य कर रहे हैं जो मोर्चा की देन है। ग्रामीणों ने कहा कि इस मोर्चा को तोड़ने के लिए हमारे ही गांव की खुशबू देवी कंपनी से सांठगांठ कर एक समिति बनाई है।

Advertisement
Advertisement

उसी के इशारे पर मोर्चा के अधिकारियों को बदनाम करने में लगी हुई है। आज उन्हीं के विरोध के कारण गांव के बेरोजगार नौजवानों को रोजगार से वंचित होना पड़ रहा है। कहा गया कि खुशबू देवी ने मोर्चा के अधिकारियों पर आरोप लगाई है कि नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से पैसा का लेनदेन कर रहे है, जो बिल्कुल गलत बात है।

कहा गया कि मोर्चा के अधिकारियों के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने का कार्य समिति द्वारा किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। खुशबू देवी के द्वारा मोर्चा के अधिकारियों पर झूठा आरोप लगाने के कारण 25-30 गांव के बेरोजगार नौजवानों को रोजगार से वंचित होना पड़ रहा है।

इतना ही नहीं वे बड़ी षड्यंत्र कर बेरोजगार-नौजवानों का अधिकार छीनने के काम कर रही है। इसी के खिलाफ में ग्रामीणों ने बैठक कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि ऐसा घिनौना हरकत करने और रोजी-रोटी छिनने वाली का सामाजिक बहिष्कार किया जाए।

कहा गया कि समिति के समर्थन देने वाले हमारे गांव के बलकुदरा पुराना टोला निवासी रविंद्र यादव द्वारा यूपीएल मैनपॉवर का नियुक्ति पत्र गलत तरीके से एडिट कर झूठ नियुक्ति पत्र हमारे मोर्चा के अध्यक्ष आदित्य नारायण प्रसाद साहू के नाम पर बनाकर पंचायत के व्हाट्सएप ग्रुप में भेज कर बदनाम करने का प्रयास किया गया है।

इस मामले पर ग्रामीणों एवं मोर्चा के लोगों ने रविंद्र यादव के खिलाफ बासल थाना में आवेदन देकर कानूनी करवाई की मांग भी की। कहा गया कि रविंद्र यादव के ऊपर प्रशासन द्वारा कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती है तो ग्रामीणों के द्वारा जल्द ही उसे घेरने का काम किया जायेगा। किसी भी हाल में झुठा आरोप लगाने वालो को बख्शा नहीं जाएगा।

बैठक में मोर्चा के संरक्षक कुमेल उरांव, अध्यक्ष आदित्य नारायण प्रसाद, कटिया मुखिया किशोर कुमार महतो, प्रदीप महतो, राजाराम प्रसाद, बप्पी मुखर्जी, ननकू मुंडा, मैनेजर साव, अर्जुन सिंह, राजेश महतो सहित सैकड़ो ग्रामीण महिला-पुरूष और बैरोजगार-नौजवान मौजूद थें।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top