समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
728 × 90 Advertisement
BREAKING NEWS
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजनधार्मिक आयोजन से हमारी सांस्कृतिक एकता और आपसी भाईचारगी को मजबूती मिलता हैं — राजीव जायसवालउपायुक्त की अध्यक्षता में माध्यमिक एवं +2 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजितजिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभझारखंड के खनिज संपदा का केंद्र के अधीन नहीं होने देंगे झारखण्ड मे विरोध प्रदर्शन- आंदोलन: विनोद किस्कूपत्रकार कल्याण कोष का शीघ्र किया जाएगा गठन : पीसीआर अध्यक्ष धनेश्वर प्रसादझारखंड आंदोलनकारी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री जीपी पटेल का गोला में किया स्वागतअरगड्डा झोपड़ी अंबेडकर नगर में 10 वर्षों से बंद जल मीनार का पुनः शुभारंभबहेरा पंचायत अब टीवी मुक्त पंचायत होगा देवकी महतो।गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई कोलकाता से गिरफ्तार, दुबई भागने से पहले चढ़ा पुलिस के हत्थेस्व. झुनिया देवी की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, जनसेवा के साथ दो एंबुलेंस का शुभारंभअरगड्डा न्यू कांलोनी में 21 वर्षों से हो रहा है गणेश महोत्सव का आयोजन, विधायक ममता देवी ने किया पंडाल का उद्घाटननशा मुक्ति अभियान को लेकर चरही एवं बहेरा पंचायत में चला जागरूकता अभियानसुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए हरितालिका तीज का विधि विधान से पूजा अर्चना कियाचुम्बा गांव में केदारनाथ धाम की भव्य झांकी के साथ मनेगा श्री गणेश पूजा महोत्सव
BREAKING
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजनधार्मिक आयोजन से हमारी सांस्कृतिक एकता और आपसी भाईचारगी को मजबूती मिलता हैं — राजीव जायसवालउपायुक्त की अध्यक्षता में माध्यमिक एवं +2 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजितजिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभझारखंड के खनिज संपदा का केंद्र के अधीन नहीं होने देंगे झारखण्ड मे विरोध प्रदर्शन- आंदोलन: विनोद किस्कूपत्रकार कल्याण कोष का शीघ्र किया जाएगा गठन : पीसीआर अध्यक्ष धनेश्वर प्रसादझारखंड आंदोलनकारी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री जीपी पटेल का गोला में किया स्वागतअरगड्डा झोपड़ी अंबेडकर नगर में 10 वर्षों से बंद जल मीनार का पुनः शुभारंभबहेरा पंचायत अब टीवी मुक्त पंचायत होगा देवकी महतो।गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई कोलकाता से गिरफ्तार, दुबई भागने से पहले चढ़ा पुलिस के हत्थेस्व. झुनिया देवी की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, जनसेवा के साथ दो एंबुलेंस का शुभारंभअरगड्डा न्यू कांलोनी में 21 वर्षों से हो रहा है गणेश महोत्सव का आयोजन, विधायक ममता देवी ने किया पंडाल का उद्घाटन

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजन
43 minutes ago
धार्मिक आयोजन से हमारी सांस्कृतिक एकता और आपसी भाईचारगी को मजबूती मिलता हैं — राजीव जायसवाल
41 minutes ago
उपायुक्त की अध्यक्षता में माध्यमिक एवं +2 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित
39 minutes ago
जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
36 minutes ago
झारखंड के खनिज संपदा का केंद्र के अधीन नहीं होने देंगे झारखण्ड मे विरोध प्रदर्शन- आंदोलन: विनोद किस्कू
33 minutes ago

भारत को गुप्‍त रास्‍तों से सप्‍लाई, होर्मुज से ऐसे बचकर निकल रहे तेल-गैस टैंकर

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन अमेरिका-ईरान जंग के कारण होर्मुज में नाकबंदी जारी है....
विज्ञापन

अमेरिका-ईरान जंग के कारण होर्मुज में नाकबंदी जारी है. किसी भी देश के जहाजों को इस रास्‍ते से निकलने की इजाजत नहीं है. अमेरिका पूरी तरह से इस रास्‍ते को रोक रहा है. वहीं मिडिल ईस्‍ट से कोई टैंकर इस रास्‍ते से नहीं जा पा रहे हैं, लेकिन अब एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है, जो आपको हैरान कर देगी. 

दरअसल, इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि तेल और गैस के जहाज गुपचुप तरीके से और अपने सर्विंसलांस को बंद करके होर्मुज को पार कर रहे हैं, जो एक खतरनाक तरीका माना जाता है. जहाजों के रडार बंद होने से किसी को उनके गुजरने या लोकेशन की जानकारी नहीं मिल सकती है. 

विज्ञापन

विश्‍लेषकों का कहना है कि इस महत्‍वपूर्ण जलमार्ग से तेल की कुछ खेप गुप्‍त तरीके से निकल रहे हैं. ये तेल टैंकर इतने गुप्‍त तरीके से निकल रहे हैं कि यह तक पता लगाना मुश्किल है कि खरीदारों तक वास्तव में कितनी ऊर्जा आपूर्ति पहुंच रही है. भारत, चीन और पाकिस्‍तान जैसे देशों को इसी तरह से तेल की सप्‍लाई की जा रही है. 

Advertisement
Advertisement

किस तरह का ये रास्‍ता अपना रहे टैंकर
शिपिंग डेटा के विश्लेषण के अनुसार, ज्‍यादातर तेल टैंकर अब ‘डार्क मोड’ में काम करने लगे हैं यानी वे होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करते समय या फारस की खाड़ी में माल लादने के लिए एंट्री करते समय अपने ट्रांसपोंडर (AIS – ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम) को बंद कर देते हैं. 

ऑयल प्राइस के मुताबिक, पहले इस तरीके का इस्‍तेमाल सिर्फ ईरान से जुड़े जहाज बैन से बचने के लिए किया जाता था, लेकिन अब यह आम कमर्शियल जहाजों के लिए भी किया जाने लगा है. मैरीटाइम इंटेलिजेंस फर्म वोर्टेक्सा (Vortexa) के आंकड़ों के अनुसार इस क्षेत्र से गुजरने वाले 57% जहाजों ने अपने ट्रांसपोंडर बंद रखे और मई में यह आंकड़ा रिकॉर्ड 65.2% तक पहुंच चुका है. 

तेल सिस्‍टम को ट्रैक करना काफी मुश्किल
ईटी की एक रिपोर्ट में वोर्टेक्सा के डायरेक्‍टर क्लेयर जंगमैन ने बताया कि ट्रांसपोंडर बंद करना सिर्फ बैन से बचने का एक तरीका नहीं है, बल्कि यह युद्ध के जोखिम, परिचालन संबंधी अनिश्चितता और खाड़ी के देशों से माल को सुरक्षित निकालने के लिए एक व्यापक कमर्शियल सिस्‍टम बन चुका है. ऐसे में अब रियल टाइम में तेल शिपमेंट को ट्रैक करना काफी मुश्किल हो चुका है. 

चुपके से की जा रही कई देशों को सप्‍लाई
ईरान-अमेरिका जंग के बीच, जब होर्मुज पूरी तरह से बंद है, तब भी भारत, चीन जैसे देशों को तेल की सप्‍लाई मिडिल ईस्‍ट से आने का दावा किया जा रहा है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि इस संकट के समय पाकिस्तान, भारत और चीन जैसे एशियाई खरीदारों के लिए तेल की खेप गुप्‍त रास्‍तों से भेजी जा रही है. यह भी दावा किया जा रहा है कि इसके लिए ईरान की ओर से प्रस्‍तावित रास्तों और कॉरिडोर का इस्तेमाल किया जा रहा है, क्‍योंकि उन रास्‍तों पर ईरान का पूरा कंट्रोल है और जहाज पूरी तरह से सुरक्षित निकल स‍कते हैं.

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top