समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
728 × 90 Advertisement
BREAKING NEWS
बारिश में तालाब बना रेलीगढ़ा पुल, जान जोखिम में डालकर निकले वाहनउपायुक्त ऋतुराज ने मांडू क्षेत्र का किया विस्तृत निरीक्षण; जोड़ा तालाब सौंदर्यीकरण, सड़क मरम्मत व डिग्री कॉलेज निर्माण हेतु दिए कई दिशा निर्देशअनाथ बच्चों के बीच अदिति का जन्मदिन मनाकर अमित बेलथरिया परिवार ने पेश की मिसालजर्जर नया मोड़–गिद्दी सड़क का उपायुक्त ऋतुराज ने किया निरीक्षणहज़ारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने प्रेस क्लब रामगढ़ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनेश्वर प्रसाद को दी बधाईएनएसएस इकाई के तत्वावधान में एसआईआर जागरूकता रैली आयोजितराधा गोविन्द विश्वविद्यालय में गणेश पूजा एवं विसर्जन धूमधाम से संपन्नरोयांग बस्ती में गायत्री परिवार के द्वारा दो दिवसीय 3- कुंडीय गायत्री यज्ञ का भव्य आयोजनडीएवी गिद्दी ए परिसर में ओपन जिम का भव्य उद्घाटनउपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजनधार्मिक आयोजन से हमारी सांस्कृतिक एकता और आपसी भाईचारगी को मजबूती मिलता हैं — राजीव जायसवालउपायुक्त की अध्यक्षता में माध्यमिक एवं +2 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजितजिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभझारखंड के खनिज संपदा का केंद्र के अधीन नहीं होने देंगे झारखण्ड मे विरोध प्रदर्शन- आंदोलन: विनोद किस्कूपत्रकार कल्याण कोष का शीघ्र किया जाएगा गठन : पीसीआर अध्यक्ष धनेश्वर प्रसाद
BREAKING
बारिश में तालाब बना रेलीगढ़ा पुल, जान जोखिम में डालकर निकले वाहनउपायुक्त ऋतुराज ने मांडू क्षेत्र का किया विस्तृत निरीक्षण; जोड़ा तालाब सौंदर्यीकरण, सड़क मरम्मत व डिग्री कॉलेज निर्माण हेतु दिए कई दिशा निर्देशअनाथ बच्चों के बीच अदिति का जन्मदिन मनाकर अमित बेलथरिया परिवार ने पेश की मिसालजर्जर नया मोड़–गिद्दी सड़क का उपायुक्त ऋतुराज ने किया निरीक्षणहज़ारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने प्रेस क्लब रामगढ़ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनेश्वर प्रसाद को दी बधाईएनएसएस इकाई के तत्वावधान में एसआईआर जागरूकता रैली आयोजितराधा गोविन्द विश्वविद्यालय में गणेश पूजा एवं विसर्जन धूमधाम से संपन्नरोयांग बस्ती में गायत्री परिवार के द्वारा दो दिवसीय 3- कुंडीय गायत्री यज्ञ का भव्य आयोजनडीएवी गिद्दी ए परिसर में ओपन जिम का भव्य उद्घाटनउपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजनधार्मिक आयोजन से हमारी सांस्कृतिक एकता और आपसी भाईचारगी को मजबूती मिलता हैं — राजीव जायसवालउपायुक्त की अध्यक्षता में माध्यमिक एवं +2 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बारिश में तालाब बना रेलीगढ़ा पुल, जान जोखिम में डालकर निकले वाहन
1 hour ago
उपायुक्त ऋतुराज ने मांडू क्षेत्र का किया विस्तृत निरीक्षण; जोड़ा तालाब सौंदर्यीकरण, सड़क मरम्मत व डिग्री कॉलेज निर्माण हेतु दिए कई दिशा निर्देश
1 hour ago
अनाथ बच्चों के बीच अदिति का जन्मदिन मनाकर अमित बेलथरिया परिवार ने पेश की मिसाल
1 hour ago
जर्जर नया मोड़–गिद्दी सड़क का उपायुक्त ऋतुराज ने किया निरीक्षण
1 hour ago
हज़ारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने प्रेस क्लब रामगढ़ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनेश्वर प्रसाद को दी बधाई
1 hour ago

उपायुक्त की अध्यक्षता में माध्यमिक एवं +2 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन प्रोजेक्ट रेल, आकलन परीक्षा, मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 की तैयारी...
विज्ञापन
विज्ञापन

रामगढ़। मंगलवार को समाहरणालय सभागार में रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में जिले के सभी सरकारी माध्यमिक एवं +2 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालयों में संचालित विभिन्न शैक्षणिक, विकासात्मक एवं कल्याणकारी गतिविधियों की प्रगति, विद्यालयी व्यवस्थाओं तथा आगामी शैक्षणिक गतिविधियों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान प्रोजेक्ट रेल एवं आकलन परीक्षा के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा करते हुए विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया गया।

Advertisement
Advertisement

वहीं मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 को लेकर विद्यालय स्तर पर की जा रही तैयारियों की जानकारी ली गई तथा समयबद्ध तरीके से सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने विद्यालयों में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं एवं संसाधनों की भी समीक्षा की। इस दौरान आवश्यक निर्माण कार्यों, रख-रखाव तथा आगामी योजनाओं पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं अनुकूल शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

बैठक में विद्यालयों की व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। इसमें मध्याह्न भोजन (एमडीएम), पाठ्योजना, विद्यालय रूटीन, पुस्तकालय, साफ-सफाई, शौचालय, रख-रखाव, स्टॉक पंजी, विज्ञान प्रयोगशाला सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं शामिल रहीं। विद्यालयों में इन सभी व्यवस्थाओं का नियमित एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा विद्यार्थियों से जुड़ी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी समीक्षा की गई। इसमें छात्र कोष/विकास कोष, आईएफए एवं एल्बेंडाजोल की गोली का वितरण, छात्रवृत्ति, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, पेयजल एवं विद्युत सुविधा आदि की स्थिति की जानकारी ली गई।

संबंधित योजनाओं का लाभ पात्र विद्यार्थियों तक समय पर पहुंचाने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने पर जोर दिया गया। विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों एवं विभिन्न संधारित पंजीयों की भी समीक्षा की गई। विद्यालय स्तर पर सभी आवश्यक अभिलेखों को अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने तथा विद्यालय की गतिविधियों का नियमित रूप से संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में एफआईएलओ कार्यक्रम के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई। इसके तहत विद्यालयों में संचालित गतिविधियों, विद्यार्थियों को मिल रहे लाभ तथा संबंधित अभिलेखों के संधारण की स्थिति पर चर्चा की गई और कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही राज्य स्तर से शिक्षा विभाग के लिए प्रत्येक माह जारी होने वाली केपीएमजी रिपोर्ट में रामगढ़ जिले के प्रदर्शन को और बेहतर करने से संबंधित बिंदुओं की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं प्रधानाध्यापकों को निर्धारित संकेतकों पर विशेष ध्यान देते हुए जिले के प्रदर्शन में निरंतर सुधार लाने के लिए समन्वित रूप से कार्य करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर आधारभूत सुविधाएं, स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हुए सभी योजनाओं एवं गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने विद्यालय स्तर पर लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने तथा आगामी परीक्षाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों की समयबद्ध तैयारी करने पर विशेष जोर दिया। बैठक का उद्देश्य विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता के साथ-साथ आधारभूत सुविधाओं, छात्र कल्याण योजनाओं एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करते हुए विद्यार्थियों के हित में बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण तैयार करना रहा। बैठक में विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार शील, जिला शिक्षा अधीक्षक खुशबू कुमारी, डीएमएफटी की टीम, कनीय अभियंता सहित जिले के सभी सरकारी माध्यमिक एवं +2 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top