विज्ञापन
रजरप्पा। मांडू के रोयांग बस्ती में दिनांक 15 से 16 सितंबर 2026 तक दो दिवसीय 3-कुंडीय यज्ञ का श्रद्धापूर्वक आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा यज्ञ मे वैदिक मंत्रोचारण कर विधि विधान से पूजा-अर्चना एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
यज्ञ के माध्यम से क्षेत्र में शांति, सद्भाव, संस्कार एवं आध्यात्मिक चेतना का संदेश दिया गया, श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से ईश्वर से क्षेत्र एवं समाज की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की प्रार्थना की। यज्ञ से जीवन में संस्कार,समाज में सद्भाव और वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
विज्ञापन
