रजरप्पा। कुजू क्षेत्र के करमा में उज्जवला फाउंडेशन के अध्यक्ष जगेश्वर प्रजापति के निर्देश पर करमा उत्तरी पंचायत अंतर्गत बरमसिया दुर्गा मंडप व बलिया सामुदायिक भवन में सदस्यों ने बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सचिव आशा कुमारी और संचालन रीना कुमारी ने की। बैठक के दौरान 184 महिलाओं ने अपने-अपने बचत समूहों की राशि जमा की। साथ ही, सदस्यों को संस्था के विभिन्न गतिविधियों एवं स्वरोजगार से संबंधित प्रशिक्षण की जानकारी दी गई।
बैठक में महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर भी चर्चा की गई तथा उनके समाधान को लेकर आवश्यक सुझाव दिए गए। बैठक में बंगालो देवी, रेनु कुमारी, फूलमनी देवी, चम्पा, प्रीति, आरती, मंजू, सुनीता, बबीता, गौमती, अम्बो, लासो, कानो, रीना, विनाशो देवी, देवंती, फूलो, मालती, सोनिया सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहे।