रिपोर्ट एस कुमार
रामगढ़। पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ ने शुक्रवार को वर्ष 2022 एवं उससे पूर्व के लंबित कांडों की समीक्षा की। यह समीक्षा बैठक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ तथा पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय की उपस्थिति में संबंधित अनुसंधानकर्ताओं के साथ आयोजित की गई। बैठक के दौरान लंबित मामलों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
पुलिस अधीक्षक ने सभी अनुसंधानकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए लंबित कांडों के अनुसंधान में तेजी लाने और उनका शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुराने मामलों के त्वरित निष्पादन से न्यायिक प्रक्रिया को गति मिलेगी तथा कानून-व्यवस्था के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत होगा। समीक्षा के दौरान प्रत्येक लंबित कांड की स्थिति पर चर्चा करते हुए अनुसंधानकर्ताओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए गए।