समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
BREAKING NEWS
अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जीएम ऑफिस सड़क पर पलटा मची अफरा तफरी, ग्रामीणों ने जताया रोष, कहां बेलगाम तरीके से चलते हैं अवैध वाहनटेकलाल महतो उच्च विद्यालय के भूमि दाता व सचिव बिगु महतो का निधन,पुरे क्षेत्र में शोक की लहरकुड़मी समाज की अस्मिता भाषा-संस्कृति की रक्षा ही सामाजिक न्याय',संवैधानिक मूल्यों का आधार है : सांसद चंद्र प्रकाश चौधरीचूरचू मे दो दिवसीय सहजकर्ता दल का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न, कई पंचायत के मुखिया हुए शामिलजेपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में विप्र फाउंडेशन व विश्व ब्राह्मण संघ ने बांटे 100 छाते और खाद्य सामग्रीभाजपा चितरपुर मंडल की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व बूथ सत्यापन पर जोरराष्ट्र निर्माण के महान शिल्पी ओ.पी. जिंदल को श्रद्धांजलि, उद्योग, शिक्षा और सेवा के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्पस्वच्छता अभियान में कमल बगड़िया सम्मानित, ब्रिगेडियर साजेश बाबू व विधायक ममता देवी ने किया सम्मानविद्यार्थियों को मिलेगी नई उड़ान, विधायक रोशन लाल चौधरी ने कई विद्यालयों को 10+2 में उत्क्रमित करने की पहल तेज कीडीएवी पब्लिक स्कूल गिद्दी 'ए' में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों का भव्य स्वागत समारोह आयोजितग्रामीणों की जीत, पीवीयूएनएल से बनी सहमति, ऐश माउंट निर्माण कार्य का बहिष्कार समाप्तरिम्स रांची में हाई रिस्क वाली ओपन हार्ट सर्जरी सफल, आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीज को मिला नया जीवनईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट को लेकर अब क्या दावा कियायूपी में बहुजन समाज पार्टी के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधनझारखंड छात्र आंदोलन: छात्र नेता का दावा- सरकार बातचीत के लिए तैयार हुई
BREAKING
अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जीएम ऑफिस सड़क पर पलटा मची अफरा तफरी, ग्रामीणों ने जताया रोष, कहां बेलगाम तरीके से चलते हैं अवैध वाहनटेकलाल महतो उच्च विद्यालय के भूमि दाता व सचिव बिगु महतो का निधन,पुरे क्षेत्र में शोक की लहरकुड़मी समाज की अस्मिता भाषा-संस्कृति की रक्षा ही सामाजिक न्याय’,संवैधानिक मूल्यों का आधार है : सांसद चंद्र प्रकाश चौधरीचूरचू मे दो दिवसीय सहजकर्ता दल का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न, कई पंचायत के मुखिया हुए शामिलजेपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में विप्र फाउंडेशन व विश्व ब्राह्मण संघ ने बांटे 100 छाते और खाद्य सामग्रीभाजपा चितरपुर मंडल की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व बूथ सत्यापन पर जोरराष्ट्र निर्माण के महान शिल्पी ओ.पी. जिंदल को श्रद्धांजलि, उद्योग, शिक्षा और सेवा के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्पस्वच्छता अभियान में कमल बगड़िया सम्मानित, ब्रिगेडियर साजेश बाबू व विधायक ममता देवी ने किया सम्मानविद्यार्थियों को मिलेगी नई उड़ान, विधायक रोशन लाल चौधरी ने कई विद्यालयों को 10+2 में उत्क्रमित करने की पहल तेज कीडीएवी पब्लिक स्कूल गिद्दी ‘ए’ में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों का भव्य स्वागत समारोह आयोजितग्रामीणों की जीत, पीवीयूएनएल से बनी सहमति, ऐश माउंट निर्माण कार्य का बहिष्कार समाप्तरिम्स रांची में हाई रिस्क वाली ओपन हार्ट सर्जरी सफल, आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीज को मिला नया जीवन

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जीएम ऑफिस सड़क पर पलटा मची अफरा तफरी, ग्रामीणों ने जताया रोष, कहां बेलगाम तरीके से चलते हैं अवैध वाहन
5 hours ago
टेकलाल महतो उच्च विद्यालय के भूमि दाता व सचिव बिगु महतो का निधन,पुरे क्षेत्र में शोक की लहर
5 hours ago
कुड़मी समाज की अस्मिता भाषा-संस्कृति की रक्षा ही सामाजिक न्याय’,संवैधानिक मूल्यों का आधार है : सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी
6 hours ago
चूरचू मे दो दिवसीय सहजकर्ता दल का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न, कई पंचायत के मुखिया हुए शामिल
6 hours ago
जेपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में विप्र फाउंडेशन व विश्व ब्राह्मण संघ ने बांटे 100 छाते और खाद्य सामग्री
6 hours ago

रेस्क्यू सेवा के बदले 5000 रुपये लेने का आरोप भ्रामक व निराधार : खान बचाव केंद्र रामगढ़

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन रिपोर्ट एस कुमार सिरका। खान बचाव केंद्र, रामगढ़ के...
विज्ञापन

सिरका। खान बचाव केंद्र, रामगढ़ के अधीक्षक (बचाव सेवा) विकास कुमार ने रेस्क्यू सेवा के बदले 5000 रुपये लेने संबंधी लगाए जा रहे आरोपों को पूरी तरह भ्रामक, तथ्यहीन और बेबुनियाद बताया है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि 13 जून 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे सिरका परियोजना पदाधिकारी, सीसीएल तथा 11:05 बजे रामगढ़ थाना प्रभारी द्वारा सूचना दी गई कि अरगड्डा क्षेत्र के काजू बागान में अवैध भूमिगत खनन के दौरान कुछ लोग फंस गए हैं, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकालना आवश्यक है।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही अधीक्षक (बचाव सेवा) के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम 11:07 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। बचाव दल के सदस्यों ने विषम परिस्थितियों में संकरे अवैध मुहानों से अंदर प्रवेश कर कीचड़ एवं अन्य जोखिमों को पार करते हुए चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला तथा प्रशासन और स्थानीय लोगों की उपस्थिति में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा। विज्ञप्ति के अनुसार, इसी दौरान लगभग 11:30 बजे बुध बाजार निवासी राहुल कुमार अपने सात-आठ साथियों के साथ माइंस रेस्क्यू स्टेशन, रामगढ़ कार्यालय पहुंचे और वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए

Advertisement
Advertisement

कार्यालय परिसर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। उन्हें बताया गया कि रेस्क्यू टीम सूचना मिलते ही घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है, इसके बावजूद वे लोग उत्पात मचाते रहे और कार्यालय के मुख्य द्वार का शीशा तोड़ दिया। घटना के फोटो और वीडियो उपलब्ध होने का दावा किया गया है। अधीक्षक (बचाव सेवा) ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों द्वारा उपद्रवियों को रोके जाने, उनकी मोटरसाइकिल जब्त किए जाने तथा पुलिस शिकायत की बात कहे जाने पर उन्होंने शीशे की मरम्मत के लिए 5000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। उन्होंने यह भी कहा कि मरम्मत कराने के बाद उक्त राशि वापस ले लेंगे।

इसके बाद वे वहां से चले गए। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 15 जून 2026 को विभिन्न समाचार पत्रों में नेता प्रतिपक्ष एवं झारखंड विधानसभा के सदस्य बाबूलाल मरांडी का यह बयान प्रकाशित हुआ कि उन्हें सूचना मिली है कि खान बचाव केंद्र, रामगढ़ के बचाव दल ने 5000 रुपये लेने के बाद रेस्क्यू कार्य किया। खान बचाव केंद्र ने इस आरोप का खंडन करते हुए कहा है कि 5000 रुपये की राशि कार्यालय में तोड़फोड़ से क्षतिग्रस्त शीशे की मरम्मत के संदर्भ में दी गई थी, जिसका रेस्क्यू अभियान से कोई संबंध नहीं है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि खान बचाव केंद्र, रामगढ़ एक आपातकालीन एवं वैधानिक संस्था है, जो हर संकट की घड़ी में तत्परता से बचाव कार्य करती है। संस्था का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा गलत और भ्रामक जानकारी देकर नेता प्रतिपक्ष को गुमराह किया गया है। अंत में अधीक्षक (बचाव सेवा) ने कहा कि इस प्रकार के भ्रामक और असत्य आरोप उन बचावकर्मियों का मनोबल गिराते हैं, जो अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की जिंदगी बचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने आरोपों का पुरजोर खंडन करते हुए तथ्यों को सार्वजनिक करने की बात कही है।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top