रिपोर्ट एस कुमार
सिरका। झारखंड इस्पात फैक्ट्री लिमिटेड, हेसला के मजदूर गोपी करमाली पिता स्वर्गीय विगल करमाली का इलाज के दौरान निधन हो गया। मजदूर के निधन के बाद अंतिम संस्कार एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए फैक्ट्री प्रबंधन, ठेकेदार के प्रतिनिधि, क्षेत्र के गणमान्य लोगों तथा मृतक के परिजनों के बीच वार्ता हुई। वार्ता के दौरान मृतक के परिजनों को आर्थिक सहयोग के रूप में ₹80 हजार नगद प्रदान किया गया।
साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि मृतक के परिवार के किसी एक सदस्य को कंपनी में नौकरी दी जाएगी। इस संबंध में लिए गए निर्णय को मृतक के परिजनों ने स्वेच्छा से स्वीकार किया तथा सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर इसका उपयोग किया जा सके। मौके पर वार्ड सदस्य प्रतिनिधि गोपाल मुंडा, पिंटू अंसारी, सल्लू खान, योगेश्वर करमाली, दिलीप भुइयां, विशाल कुमार, प्रदीप प्रजापति, शकरा, प्रदीप ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।