समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
728 × 90 Advertisement
BREAKING NEWS
बारिश में तालाब बना रेलीगढ़ा पुल, जान जोखिम में डालकर निकले वाहनउपायुक्त ऋतुराज ने मांडू क्षेत्र का किया विस्तृत निरीक्षण; जोड़ा तालाब सौंदर्यीकरण, सड़क मरम्मत व डिग्री कॉलेज निर्माण हेतु दिए कई दिशा निर्देशअनाथ बच्चों के बीच अदिति का जन्मदिन मनाकर अमित बेलथरिया परिवार ने पेश की मिसालजर्जर नया मोड़–गिद्दी सड़क का उपायुक्त ऋतुराज ने किया निरीक्षणहज़ारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने प्रेस क्लब रामगढ़ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनेश्वर प्रसाद को दी बधाईएनएसएस इकाई के तत्वावधान में एसआईआर जागरूकता रैली आयोजितराधा गोविन्द विश्वविद्यालय में गणेश पूजा एवं विसर्जन धूमधाम से संपन्नरोयांग बस्ती में गायत्री परिवार के द्वारा दो दिवसीय 3- कुंडीय गायत्री यज्ञ का भव्य आयोजनडीएवी गिद्दी ए परिसर में ओपन जिम का भव्य उद्घाटनउपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजनधार्मिक आयोजन से हमारी सांस्कृतिक एकता और आपसी भाईचारगी को मजबूती मिलता हैं — राजीव जायसवालउपायुक्त की अध्यक्षता में माध्यमिक एवं +2 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजितजिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभझारखंड के खनिज संपदा का केंद्र के अधीन नहीं होने देंगे झारखण्ड मे विरोध प्रदर्शन- आंदोलन: विनोद किस्कूपत्रकार कल्याण कोष का शीघ्र किया जाएगा गठन : पीसीआर अध्यक्ष धनेश्वर प्रसाद
BREAKING
बारिश में तालाब बना रेलीगढ़ा पुल, जान जोखिम में डालकर निकले वाहनउपायुक्त ऋतुराज ने मांडू क्षेत्र का किया विस्तृत निरीक्षण; जोड़ा तालाब सौंदर्यीकरण, सड़क मरम्मत व डिग्री कॉलेज निर्माण हेतु दिए कई दिशा निर्देशअनाथ बच्चों के बीच अदिति का जन्मदिन मनाकर अमित बेलथरिया परिवार ने पेश की मिसालजर्जर नया मोड़–गिद्दी सड़क का उपायुक्त ऋतुराज ने किया निरीक्षणहज़ारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने प्रेस क्लब रामगढ़ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनेश्वर प्रसाद को दी बधाईएनएसएस इकाई के तत्वावधान में एसआईआर जागरूकता रैली आयोजितराधा गोविन्द विश्वविद्यालय में गणेश पूजा एवं विसर्जन धूमधाम से संपन्नरोयांग बस्ती में गायत्री परिवार के द्वारा दो दिवसीय 3- कुंडीय गायत्री यज्ञ का भव्य आयोजनडीएवी गिद्दी ए परिसर में ओपन जिम का भव्य उद्घाटनउपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजनधार्मिक आयोजन से हमारी सांस्कृतिक एकता और आपसी भाईचारगी को मजबूती मिलता हैं — राजीव जायसवालउपायुक्त की अध्यक्षता में माध्यमिक एवं +2 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बारिश में तालाब बना रेलीगढ़ा पुल, जान जोखिम में डालकर निकले वाहन
2 hours ago
उपायुक्त ऋतुराज ने मांडू क्षेत्र का किया विस्तृत निरीक्षण; जोड़ा तालाब सौंदर्यीकरण, सड़क मरम्मत व डिग्री कॉलेज निर्माण हेतु दिए कई दिशा निर्देश
2 hours ago
अनाथ बच्चों के बीच अदिति का जन्मदिन मनाकर अमित बेलथरिया परिवार ने पेश की मिसाल
2 hours ago
जर्जर नया मोड़–गिद्दी सड़क का उपायुक्त ऋतुराज ने किया निरीक्षण
2 hours ago
हज़ारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने प्रेस क्लब रामगढ़ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनेश्वर प्रसाद को दी बधाई
2 hours ago

जिंदल स्टील में बड़े स्तर पर हुआ नेतृत्व परिवर्तन, विद्या रतन शर्मा फिर बने प्रबंध निदेशक

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन वित्त, परिचालन और मानव संसाधन विभाग को मिला नया...
विज्ञापन

भुरकुंडा (रामगढ़)। उद्योगपति नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली जिंदल स्टील लिमिटेड ने शुक्रवार को आयोजित निदेशक मंडल की बैठक में कंपनी के शीर्ष नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की। इन फैसलों का उद्देश्य कंपनी के विस्तार और भविष्य की विकास योजनाओं को नई गति देना बताया गया है। बोर्ड ने विद्या रतन शर्मा को 24 जुलाई 2026 से प्रभावी दो वर्षों के लिए कंपनी का अतिरिक्त निदेशक एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की मंजूरी दी है।

विज्ञापन

विद्या रतन शर्मा इससे पहले वर्ष 2019 से 2022 तक कंपनी के प्रबंध निदेशक तथा 2010 से 2014 तक डिप्टी एमडी एवं सीईओ के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। स्टील उद्योग में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए कंपनी ने उन्हें एक बार फिर नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी है। कंपनी ने अपने कार्यकारी नेतृत्व को मजबूत करने के लिए अन्य वरिष्ठ पदों पर भी नियुक्तियां की हैं। संदीप मोदी को मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) एवं प्रमुख प्रबंधकीय कार्मिक नियुक्त किया गया है।

Advertisement
Advertisement

उन्हें वित्तीय नेतृत्व का दो दशकों से अधिक का अनुभव है और वे इससे पहले हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड, भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड तथा तलवंडी साबो पावर लिमिटेड में सीएफओ के रूप में कार्य कर चुके हैं। इस नियुक्ति के बाद अंतरिम सीएफओ के रूप में कार्यरत सुनील अग्रवाल अब वित्त विभाग की अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालेंगे। वहीं राजीव कुमार को मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) नियुक्त किया गया है।

धातुकर्म इंजीनियर राजीव कुमार को स्टील उद्योग में 35 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे वेदांता एल्युमिनियम के सीईओ तथा टाटा स्टील के कलिंगनगर संयंत्र में वीपी ऑपरेशन्स जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। अब वे कंपनी के सभी संयंत्रों और खनन स्थलों के परिचालन की निगरानी करेंगे। मानव संसाधन विभाग की कमान सुखजीत एस. पसरीचा को सौंपी गई है। लगभग 30 वर्षों के एचआर अनुभव वाले पसरीचा इंडिगो, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस और एयरटेल जैसे प्रमुख संस्थानों में कार्य कर चुके हैं।

वे जिंदल स्टील के टैलेंट ट्रांसफॉर्मेशन एवं मानव संसाधन रणनीति का नेतृत्व करेंगे। इसके अलावा, कंपनी के निदेशक मंडल ने एस.एस. कोठारी मेहता एंड कंपनी एलएलपी को आगामी 47वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के समापन से लेकर 52वीं एजीएम तक पांच वर्षों के लिए वैधानिक लेखा परीक्षक नियुक्त करने की अनुशंसा भी की है। यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के बाद प्रभावी होगी।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top