समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
728 × 90 Advertisement
BREAKING NEWS
अभिभावकों से प्राप्त शिकायतों के आलोक में उपायुक्त ने जवाहर नवोदय विद्यालय पतरातू का किया औचक निरीक्षणउपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई: जनता दरबार में पहुंचे दिव्यांग जगदेव महतो को तत्काल मिली ट्राई-साइकिलउपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजनउपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के कार्यों की हुई समीक्षा बैठकआदिवासी कुड्मि समाज रामगढ़ ने 20 सितम्बर को पुरुलिया कुड्मि परवातिया जाने को लेकर बैठक हुईकरमा महोत्सव सरला गाँव मे डुमरी विधायक जयराम महतो हुए शामिललारी में जेएलकेएम ने मनाया करमा महोत्सव सह मिलनराधा गोविन्द विश्वविद्यालय में बाबा विश्वकर्मा पूजा एवं प्रतिमा विसर्जन समारोह आयोजितसंकुल संसाधन केंद्र जरबा मे 10वां वार्षिक आम सभा का हुआ समापन।एक माह के अंदर विश्वकर्मा मंदिर में लगाया जाएगा इनवर्टर : ब्रह्मदेव महतोरामगढ़ में टीडीएस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, करीब 200 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सानमामि गंगे अभियान के तहत 17 सितंबर को दामोदर नदी तट पर होगी गंगा आरतीअजमेर शरीफ दरगाह में डाक विभाग कर्मियों ने अमन-चैन व सुख-समृद्धि की मांगी दुआकोयलांचल अरगड्डा-गिद्दी, रेलीगढ़ा, सिरका में देव शिल्पकारी भगवान विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम के साथ मनीविश्वकर्मा पूजा पर हीरा मोटरसाइकिल गैरेज का भव्य शुभारंभ
BREAKING
अभिभावकों से प्राप्त शिकायतों के आलोक में उपायुक्त ने जवाहर नवोदय विद्यालय पतरातू का किया औचक निरीक्षणउपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई: जनता दरबार में पहुंचे दिव्यांग जगदेव महतो को तत्काल मिली ट्राई-साइकिलउपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजनउपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के कार्यों की हुई समीक्षा बैठकआदिवासी कुड्मि समाज रामगढ़ ने 20 सितम्बर को पुरुलिया कुड्मि परवातिया जाने को लेकर बैठक हुईकरमा महोत्सव सरला गाँव मे डुमरी विधायक जयराम महतो हुए शामिललारी में जेएलकेएम ने मनाया करमा महोत्सव सह मिलनराधा गोविन्द विश्वविद्यालय में बाबा विश्वकर्मा पूजा एवं प्रतिमा विसर्जन समारोह आयोजितसंकुल संसाधन केंद्र जरबा मे 10वां वार्षिक आम सभा का हुआ समापन।एक माह के अंदर विश्वकर्मा मंदिर में लगाया जाएगा इनवर्टर : ब्रह्मदेव महतोरामगढ़ में टीडीएस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, करीब 200 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सानमामि गंगे अभियान के तहत 17 सितंबर को दामोदर नदी तट पर होगी गंगा आरती

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अभिभावकों से प्राप्त शिकायतों के आलोक में उपायुक्त ने जवाहर नवोदय विद्यालय पतरातू का किया औचक निरीक्षण
3 hours ago
उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई: जनता दरबार में पहुंचे दिव्यांग जगदेव महतो को तत्काल मिली ट्राई-साइकिल
3 hours ago
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजन
3 hours ago
उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के कार्यों की हुई समीक्षा बैठक
3 hours ago
आदिवासी कुड्मि समाज रामगढ़ ने 20 सितम्बर को पुरुलिया कुड्मि परवातिया जाने को लेकर बैठक हुई
3 hours ago

अभिभावकों से प्राप्त शिकायतों के आलोक में उपायुक्त ने जवाहर नवोदय विद्यालय पतरातू का किया औचक निरीक्षण

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन निरीक्षण में कई अनियमितताएं सामने आने पर उपायुक्त ने...
विज्ञापन
विज्ञापन

रामगढ़। अभिभावकों द्वारा प्राप्त विभिन्न शिकायतों के आलोक में रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज द्वारा शुक्रवार को जवाहर नवोदय विद्यालय, पतरातू का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शिक्षकों एवं कर्मियों की उपस्थिति, शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्था, मेडिकल सेंटर, मेस, हॉस्टल, खेल मैदान, पुस्तकालय सहित विद्यालय की आधारभूत संरचनाओं का विस्तृत जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में उपस्थिति पंजी के अनुरूप कई शिक्षक विद्यालय में उपस्थित नहीं पाए गए। वहीं विद्यालय के प्राचार्य द्वारा भी उपस्थिति पंजी में आगामी दिनों की उपस्थिति दर्ज किए जाने का मामला सामने आया। इस पर उपायुक्त ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया।

Advertisement
Advertisement

मेडिकल सेंटर के निरीक्षण के दौरान स्टाफ नर्स उपस्थिति दर्ज करने के बावजूद कार्यस्थल से अनुपस्थित पाई गईं। निरीक्षण के दौरान पूर्वाह्न 11:30 बजे स्टाफ नर्स के कार्यस्थल पर पहुंचने की बात सामने आई। वहीं मेडिकल सेंटर की स्टॉक पंजी भी अद्यतन नहीं पाई गई। उपायुक्त ने संबंधित कर्मी से स्पष्टीकरण पूछने तथा मामले में जांच प्रारंभ करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान खेल शिक्षक विद्यालय में अनुपस्थित पाए गए। वहीं खेल कक्ष में आवश्यक खेल उपकरणों की भी कमी पाई गई। खेल मैदान के निरीक्षण के दौरान भी कई कमियां सामने आईं। उपायुक्त ने पाया कि विद्यार्थी बांस से बनाए गए गोल पोस्ट का उपयोग कर रहे हैं। इस पर उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को खेल सुविधाओं में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

मेस के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई। साथ ही मेस की स्टॉक पंजी भी अद्यतन नहीं थी। हॉस्टल के निरीक्षण के दौरान भी साफ-सफाई में कमी पाई गई। कई शौचालयों में पानी की उपलब्धता नहीं होने अथवा शौचालय खराब होने की शिकायत सामने आई। निरीक्षण के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा इन व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण नहीं किया जा रहा था। उपायुक्त ने प्राचार्य को हॉस्टल, शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का नियमित निरीक्षण करते हुए तत्काल सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

विद्यालय में आधारभूत संरचना से संबंधित कार्यों की समीक्षा के क्रम में फाउंटेन निर्माण कार्य पिछले छह माह से बंद पाया गया। उपायुक्त ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए फाउंटेन निर्माण से संबंधित सभी दस्तावेज, पंजी एवं अन्य अभिलेख उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि कार्य में हुई प्रगति एवं विलंब के कारणों की जांच की जा सके।

पुस्तकालय के निरीक्षण के दौरान बुक इश्यू रजिस्टर का संधारण व्यवस्थित नहीं पाया गया। उपायुक्त ने पुस्तकालय की पुस्तकों के निर्गमन एवं वापसी का विधिवत रिकॉर्ड रखने का निर्देश दिया, ताकि पुस्तकों के गुम होने अथवा रिकॉर्ड में विसंगति की संभावना को रोका जा सके।

निरीक्षण के दौरान कई शिक्षकों के जींस एवं टी-शर्ट में विद्यालय आने का मामला भी सामने आया। उपायुक्त ने इसे विद्यालयी अनुशासन एवं निर्धारित ड्रेस कोड के अनुरूप नहीं मानते हुए विद्यालय प्रबंधन को सभी शिक्षकों एवं कर्मियों द्वारा निर्धारित नियमों एवं अनुशासन का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री ऋतुराज ने विद्यार्थियों से भी सीधे संवाद किया और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। विद्यार्थियों ने उपायुक्त के समक्ष भोजन की गुणवत्ता में सुधार, रात के समय पढ़ाई के लिए विद्यालय की सुविधाएं उपलब्ध रखने, बेहतर मेडिकल सुविधाएं सहित विभिन्न समस्याएं एवं सुझाव रखे। उपायुक्त ने विद्यार्थियों की बातों को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय के प्राचार्य को उनके द्वारा बताई गई समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने विद्यार्थियों से संवाद के दौरान उन्हें करियर काउंसलिंग एवं आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में भी आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन एवं अपने लक्ष्य के अनुरूप तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।

शिकायतों की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश

औचक निरीक्षण के दौरान सामने आए तथ्यों से यह स्पष्ट हुआ कि अभिभावकों द्वारा की गई कई शिकायतें प्रथम दृष्टया सही पाई गई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने अपर समाहर्ता, रामगढ़ की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने का निर्देश दिया है। समिति द्वारा विद्यालय में सामने आई विभिन्न अनियमितताओं एवं शिकायतों की विस्तृत जांच की जाएगी।

15 दिनों में व्यवस्था में सुधार का निर्देश

उपायुक्त ने विद्यालय प्रबंधन को कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के लिए 15 दिनों का समय दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर आवासीय सुविधा, स्वच्छ वातावरण, पौष्टिक भोजन, समुचित चिकित्सा सुविधा एवं आवश्यक खेल व शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना विद्यालय प्रबंधन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। औचक निरीक्षण के दौरान सामने आए तथ्यों एवं विद्यालय में पाई गई अनियमितताओं के आलोक में उपायुक्त ने प्राचार्य एवं सभी संबंधित शिक्षकों के वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया। साथ ही विद्यालय के प्राचार्य के कार्य प्रदर्शन को देखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी, रामगढ़ को शिक्षा मंत्रालय को आवश्यक कार्रवाई हेतु पत्र प्रेषित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया कि निर्धारित अवधि के भीतर सभी कमियों को दूर करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं में स्पष्ट सुधार सुनिश्चित किया जाए।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top