कोलियरी समेत औद्योगिक व गैरेज अन्य प्रतिष्ठानों में बाबा अनुष्ठान का हुआ भव्य आयोजन, भक्तों के बीच प्रसाद का हुआ वितरण
रिपोर्ट एस कुमार
गिद्दी/सिरका। कोयलांचल अरगड्डा-सिरका, गिद्दी, रेलीगढ़ा, गिद्दी ‘सी’ समेत पूरे डाड़ी, चुंबा, बुमरी, कंजगी, मनुवां, फुलसराय समेत आसपास के क्षेत्र में देव शिल्पकारी भगवान विश्वकर्मा की पूजा भक्तों ने हर्षोउल्लास के साथ मनाई ,सुबह से ही क्षेत्र के घरों दुकानों व प्रतिष्ठानों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धालुओं द्वारा प्रतिमा, तस्वीर व लोहे के उपकरणों चार और दो पहिया वाहनों को कतारबद्ध खड़ा कर पुष्प माला अर्पित व धूप दीप दिखाकर पूजा अर्चना किया,
इसके पश्चात प्रसाद का भी निवेदन किया, लोगों के बीच पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया, सिरका कोलियरी न्यू वर्कशॉप , ईएंडएम, अरगड्डा डब्ल्यूटीपीपी, जीएम ऑफिस बिजली यूनिट, बुध बाजार सिरका करमाली टोला, झारखंड इस्पात, बैगामोड़, पंकज व संजय, सुरेश गैराजों व अन्य प्रतिष्ठानों में प्रतिमा व फोटो बैठाकर पूजा अर्चना की गई, पूरा माहौल भगवान विश्वकर्मा के पूजन पाठन और लाउडस्पीकर पर भक्तिमय गानों से गुंजायमान बन उठा, समिति द्वारा पूजन स्थलों को भव्य तोरण द्वार विद्युत सज्जा और रंग बिरंगे कागजी प्लास्टिक के झालरों से सजाया संवारा गया था, बच्चों कर्मचारी युवाओं में खासा उत्साह देखा गया, मौके पर कई मजदूर व भक्तजन उपस्थित थे।
