समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
728 × 90 Advertisement
BREAKING NEWS
डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टरकोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरीविधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण कियाकोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौलप्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्नगिद्दी बस्ती में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, छह स्थानों पर एक साथ होगा गायनझारखंड की मंत्री दीपिका की बेटी की सहित चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोकमेनगेट में कर्मा पूजा पर हनुमान मंदिर समिति ने किया प्रसाद वितरणपांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी विकास तिवारी के विरुद्ध निरुद्धादेश पारितरोयांग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, करम महोत्सव और पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चामांडू विधायक ने गिद्दी ग पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया शिलान्यासविधायक निर्मल महतो ने किया केशरी स्नैक्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन30 सितंबर को गिद्दी-दामोदर पुल का होगा शिलान्यास, सांसद मनीष जायसवाल करेंगे शिलान्यासबड़कीपोना में गैस सिलेंडर का पाइप फटने से झुलसी महिला की मौतझारखंड के समृद्ध जनजातीय संस्कृति की झलक व पौराणिक गाथाओं से जुडा करमा त्यौहार है : डॉ सुनील कश्यप
BREAKING
डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टरकोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरीविधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण कियाकोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौलप्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्नगिद्दी बस्ती में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, छह स्थानों पर एक साथ होगा गायनझारखंड की मंत्री दीपिका की बेटी की सहित चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोकमेनगेट में कर्मा पूजा पर हनुमान मंदिर समिति ने किया प्रसाद वितरणपांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी विकास तिवारी के विरुद्ध निरुद्धादेश पारितरोयांग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, करम महोत्सव और पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चामांडू विधायक ने गिद्दी ग पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया शिलान्यासविधायक निर्मल महतो ने किया केशरी स्नैक्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टर
4 days ago
कोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरी
4 days ago
विधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण किया
4 days ago
कोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौल
4 days ago
प्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्न
4 days ago

मोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप आयोजन को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, फ्लैग मार्च आयोजित करने का दिया निर्देश

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन रिपोर्ट आरिफ कुरैशी रामगढ़। आगामी मोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण,...
विज्ञापन

रामगढ़। आगामी मोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त ऋतुराज एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत द्वारा गुरुवार को सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उपायुक्त ने मोहर्रम पर्व के मद्देनजर जिले में की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतत निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए सभी अधिकारी पूरी तरह सतर्क एवं सजग रहें। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शांति समिति सदस्यों एवं सामाजिक संगठनों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, जुलूस मार्गों का नियमित निरीक्षण करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

Advertisement
Advertisement

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार लुनायत ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जुलूसों एवं अखाड़ों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा निर्धारित मार्गों एवं समय का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने असामाजिक तत्वों एवं अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की सतत मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्ती अभियान चलाने तथा आमजन के साथ संवाद स्थापित कर विश्वास का वातावरण बनाए रखने को कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा भड़काऊ सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को मोहर्रम पर्व के पूर्व एवं पर्व के दौरान फ्लैग मार्च आयोजित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण सुदृढ़ होगा तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग मिलेगा। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करते हुए उसका निष्पादन सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को पर्व के दौरान सतत क्षेत्र भ्रमण करने, शांति समिति के सदस्यों के साथ संपर्क बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना को रोकने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया। उन्होंने जिलेवासियों से भी आपसी सद्भाव, सहयोग एवं संयम बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top