समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
BREAKING NEWS
झारखंड इस्पात फैक्ट्री लिमिटेड हेसला के मजदूर गोपी करमाली का निधन, परिजनों को ₹80 हजार की आर्थिक सहायता व नौकरी देने पर बनी सहमतिछात्र एवं संकाय विनिमय कार्यक्रम से शिक्षण गुणवत्ता को मिलेगा नया आयामकरमा कोलियरी में झाकोमयू का सेमिनार हुआ संपन्नभुरकुंडा थाना मैदान श्रावणी मेला कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न, जल्द होगा कमेटी का विस्ताररजरप्पा की धरती पर जुटेंगे देश-प्रदेश के लेखक और साहित्यकारश्री श्री कैथा रथ यात्रा 16 जुलाई को मुख्य अतिथि होंगे सांसद श्री चंद्र प्रकाश चौधरीभुरकुंडा में 10 जुलाई से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन चक्का जाम स्थगित, सीसीएल प्रबंधन और रैयत विस्थापित मोर्चा के बीच बनी सहमतिभुरकुंडा-गिद्दी दामोदर पुल के लिए 17.93 करोड़ की निविदा जारीभुरकुंडा में श्रीश्री शिव शक्ति धाम के पुनर्निर्माण का होगा शुभारंभ, 12 जुलाई को भूमिपूजन एवं शिलान्याससमाज को कुछ नया देना सीसीएल और रोटरी के मूल में निहित : सिद्धार्थ शंकरपावन क्रूस विद्यालय में विद्यार्थी संसद का गठन, नवनिर्वाचित परिषद ने ली शपथरेलिगड़ा मुख्य सड़क की नालियों से अतिक्रमण हटाने की मांग, परियोजना पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापनशादी समारोह में नव दम्पति जोड़ी को विधायक तिवारी सहित कई ने दिया शुभाशिषउपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से एफएमडी मुक्त रामगढ़ अभियान के तहत वैक्सीनेशन वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवानाआत्मनिर्भरता की नई उड़ानः आरती देवी की सफलता की कहानी
BREAKING
झारखंड इस्पात फैक्ट्री लिमिटेड हेसला के मजदूर गोपी करमाली का निधन, परिजनों को ₹80 हजार की आर्थिक सहायता व नौकरी देने पर बनी सहमतिछात्र एवं संकाय विनिमय कार्यक्रम से शिक्षण गुणवत्ता को मिलेगा नया आयामकरमा कोलियरी में झाकोमयू का सेमिनार हुआ संपन्नभुरकुंडा थाना मैदान श्रावणी मेला कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न, जल्द होगा कमेटी का विस्ताररजरप्पा की धरती पर जुटेंगे देश-प्रदेश के लेखक और साहित्यकारश्री श्री कैथा रथ यात्रा 16 जुलाई को मुख्य अतिथि होंगे सांसद श्री चंद्र प्रकाश चौधरीभुरकुंडा में 10 जुलाई से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन चक्का जाम स्थगित, सीसीएल प्रबंधन और रैयत विस्थापित मोर्चा के बीच बनी सहमतिभुरकुंडा-गिद्दी दामोदर पुल के लिए 17.93 करोड़ की निविदा जारीभुरकुंडा में श्रीश्री शिव शक्ति धाम के पुनर्निर्माण का होगा शुभारंभ, 12 जुलाई को भूमिपूजन एवं शिलान्याससमाज को कुछ नया देना सीसीएल और रोटरी के मूल में निहित : सिद्धार्थ शंकरपावन क्रूस विद्यालय में विद्यार्थी संसद का गठन, नवनिर्वाचित परिषद ने ली शपथरेलिगड़ा मुख्य सड़क की नालियों से अतिक्रमण हटाने की मांग, परियोजना पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

झारखंड इस्पात फैक्ट्री लिमिटेड हेसला के मजदूर गोपी करमाली का निधन, परिजनों को ₹80 हजार की आर्थिक सहायता व नौकरी देने पर बनी सहमति
1 day ago
छात्र एवं संकाय विनिमय कार्यक्रम से शिक्षण गुणवत्ता को मिलेगा नया आयाम
1 day ago
करमा कोलियरी में झाकोमयू का सेमिनार हुआ संपन्न
1 day ago
भुरकुंडा थाना मैदान श्रावणी मेला कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न, जल्द होगा कमेटी का विस्तार
1 day ago
रजरप्पा की धरती पर जुटेंगे देश-प्रदेश के लेखक और साहित्यकार
1 day ago

लुकैया में डॉ. अम्बेडकर भवन व चारदीवारी निर्माण कार्य में बाधा, रविदास समाज ने जताया विरोध

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन रिपोर्ट एस कुमार सिरका। कुजु थाना क्षेत्र के चुम्बा...
विज्ञापन

रिपोर्ट एस कुमार

सिरका। कुजु थाना क्षेत्र के चुम्बा के लुकैया में मंगलवार को रविदास समाज के लोग डॉ. अम्बेडकर भवन व चारदीवारी का निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी दौरान रमन साव, मनोहर साव, शंकर साव, सुकांत साव और सोनू साव समेत उनके घर की कुछ महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न की और जबरन काम रुकवा दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह भूमि सरकारी है, जिस पर डॉ. अम्बेडकर भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन

बताया गया कि रमन साव एवं अन्य लोग इस जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसका रविदास समाज के पुरुषों और महिलाओं ने विरोध किया। ज्ञात हो कि जिस भूमि पर चारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है, उसी भूमि पर वर्ष 2012-13 में 13वें वित्त आयोग के तहत सरकारी चबूतरा का निर्माण कराया गया था। समाज के लोगों का आरोप है कि अब उसी भूमि को फर्जी कागजात बनाकर हड़पने और जयन्ति स्थल को हटाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है, जो जातिगत दुर्भावना से प्रेरित है।

रविदास समाज ने बताया कि यही रमन साव एवं उनके सहयोगियों ने पहले भी सरकारी तालाब, जिसका निर्माण व सुंदरीकरण मनरेगा योजना से हुआ था, को दबंगई करते हुए मिट्टी से भरवा दिया था और चारदीवारी कर अपने कब्जे में ले लिया था। उस तालाब में दलित महिलाएं और बच्चे नहाते एवं कपड़े धोते थे, लेकिन अब वे उससे वंचित हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही कुजु थाना पुलिस और अंचल पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और भूमि का निरीक्षण किया। प्रशासन ने स्थिति का जायजा लेकर स्थल पर शांति व्यवस्था बहाल की।

रविदास समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि रमन साव और उनके सहयोगियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज, मारपीट और अभद्र व्यवहार किया। समाज के लोगों ने इस मामले की जांच अंचल अधिकारी माण्डू से कराने की मांग की है। मौके पर पंचायत समिति सदस्य (पंसस) महेन्द्र कुमार दास जांच के क्रम में उपस्थित थे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top