महासचिव ECREU मृत्युंजय कुमार ने बरकाकाना शाखा सचिव डालेश्वर महतो जी के साथ कार्यों का जायजा लिया ।
ईस्ट सेंट्रल रेलवे ईम्प्लाइज यूनियन ecreu के साथ रेल प्रशाशन के 2-3 मार्च 2026 को हाजीपुर में हुए PNM में मद संख्या 36 में उठाए गए मुद्दे रिक्रिएशन क्लब के नवीनीकरण / पुनरुत्थान साथ ही नए सामुदायिक भवन के निर्माण की मांग पर रेल प्रशासन ने आदेश निर्गत कर बरकाकाना स्थित रेलवे रिक्रिएशन क्लब के पुनरुत्थान का आदेश जारी किया ।
बरकाकाना रेलवे रिक्रिएशन क्लब में पूरे जोरों से चल रहे पुनरुत्थान का कार्य का जायजा लेते हुए महासचिव मृत्युंजय कुमार ने हो रहे कार्यों पर संतुष्टि जताते हुए बताया कि हमारी यूनियन दिसंबर 24 में जितने के बाद से ही लगातार रेलकर्मी हितों पर प्रयत्नशील है एवं कार्य कर रही है जिसका परिणाम सामने दिख रहा है । ECREU के प्रयास से वर्षों से नहीं हुए पूरे जोन में कॉलोनी निरीक्षण का कार्य शुरू किया गया है ।
बरकाकाना के शाखा सचिव डालेश्वर कुमार ने बताया कि छोटे से छोटे समस्याओं से लेकर बरकाकाना की मूलभूत समस्याओं को समाधान की तरफ हमारी यूनियन कार्य कर रही है ।
