रिपोर्ट सज्जाद आरिफ
दुलमी। दुलमी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जरियो स्थित मदरसा दारुल उलूम रहमतिया का गुरुवार को संगे बुनियाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुखिया प्रतिनिधि तौफीक आलम शामिल हुए। मुखिया प्रतिनिधि के कर कमल द्वारा मदरसे का संगे बुनियाद रखा गया। इस संबंध में मुखिया प्रतिनिधि तौफीक आलम ने बताया लगभग 50 लख रुपए की लागत से चार कमरे और एक बड़ा बरांडा का निर्माण कार्य कराया जाना है।

क्योंकि मदरसे का पुराना भवन काफी जर्जर और जगह की कमी हो गई है। वही छात्रों की संख्या अधिक हो गई है। इसको मद्दे नजर अंजुमन कमेटी और मदरसा इंतजामियां के द्वारा आज मदरसा प्रांगण में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के बाद सर्वसम्मति से सबों के सहयोग से चार कमरे और एक बरामदे का निर्माण कार्य करने पर सहमति बनी।
इसके बाद मदरसा का आधारशिला रखा गया। मदरसा के पदाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि इस में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए मदरसा निर्माण को पाएतकमिल तक पहुंचने में सहयोग करें। मौके पर बैठक में कमेटी के सदस्य सेक्रेटरी तथा गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।
