गणपति पूजा पंडाल का फीता काटकर किया शुभ उद्घाटन, गणपति बप्पा से क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना
रजरप्पा। चितरपुर-मायल बाजार स्थित काली चौक में माँ स्वास्तिक क्लब द्वारा आयोजित गणपति पूजा पंडाल का शुभ उद्घाटन रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि सह रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता राजीव जायसवाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान गणपति के समक्ष माथा टेका और क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पूजा पंडाल पहुंचने पर युवा साथियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा राजीव जायसवाल का आत्मीय स्वागत किया गया। उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं को गणपति पूजा की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर राजीव जायसवाल ने कहा कि गणपति पूजा जैसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजनों में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सामाजिक एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देती है।उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं का अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ना बेहद सकारात्मक है। युवा साथियों द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ इस तरह के धार्मिक आयोजन करना समाज में एकता, सद्भाव और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देता है।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में शामिल होकर उन्हें हमेशा आत्मीयता और अपनापन महसूस होता है। राजीव जायसवाल ने भगवान गणपति से प्रार्थना करते हुए कहा कि गणपति बप्पा सभी के जीवन से विघ्न-बाधाओं को दूर करें तथा प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली प्रदान करें।
कार्यक्रम में युवा साथी डब्लू साव, सांसद प्रतिनिधि प्रीतम झा, उत्तम कुशवाहा एवं सोनू सोनी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इसके अलावा पूजा समिति के अध्यक्ष नीतीश पटवा, उपाध्यक्ष साहिल कुमार, सचिव करण कुमार, कोषाध्यक्ष अनुराग कुमार, उप सचिव आभाष कुमार सहित घोलू कुमार, राज कुमार, रितिक कुमार, ओंकार कुमार एवं पूजा समिति के अन्य पदाधिकारी, सदस्य तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह एवं भक्ति का माहौल देखने को मिला। पूजा समिति द्वारा श्रद्धा एवं भव्यता के साथ गणपति महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
