समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
728 × 90 Advertisement
BREAKING NEWS
बारिश में तालाब बना रेलीगढ़ा पुल, जान जोखिम में डालकर निकले वाहनउपायुक्त ऋतुराज ने मांडू क्षेत्र का किया विस्तृत निरीक्षण; जोड़ा तालाब सौंदर्यीकरण, सड़क मरम्मत व डिग्री कॉलेज निर्माण हेतु दिए कई दिशा निर्देशअनाथ बच्चों के बीच अदिति का जन्मदिन मनाकर अमित बेलथरिया परिवार ने पेश की मिसालजर्जर नया मोड़–गिद्दी सड़क का उपायुक्त ऋतुराज ने किया निरीक्षणहज़ारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने प्रेस क्लब रामगढ़ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनेश्वर प्रसाद को दी बधाईएनएसएस इकाई के तत्वावधान में एसआईआर जागरूकता रैली आयोजितराधा गोविन्द विश्वविद्यालय में गणेश पूजा एवं विसर्जन धूमधाम से संपन्नरोयांग बस्ती में गायत्री परिवार के द्वारा दो दिवसीय 3- कुंडीय गायत्री यज्ञ का भव्य आयोजनडीएवी गिद्दी ए परिसर में ओपन जिम का भव्य उद्घाटनउपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजनधार्मिक आयोजन से हमारी सांस्कृतिक एकता और आपसी भाईचारगी को मजबूती मिलता हैं — राजीव जायसवालउपायुक्त की अध्यक्षता में माध्यमिक एवं +2 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजितजिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभझारखंड के खनिज संपदा का केंद्र के अधीन नहीं होने देंगे झारखण्ड मे विरोध प्रदर्शन- आंदोलन: विनोद किस्कूपत्रकार कल्याण कोष का शीघ्र किया जाएगा गठन : पीसीआर अध्यक्ष धनेश्वर प्रसाद
BREAKING
बारिश में तालाब बना रेलीगढ़ा पुल, जान जोखिम में डालकर निकले वाहनउपायुक्त ऋतुराज ने मांडू क्षेत्र का किया विस्तृत निरीक्षण; जोड़ा तालाब सौंदर्यीकरण, सड़क मरम्मत व डिग्री कॉलेज निर्माण हेतु दिए कई दिशा निर्देशअनाथ बच्चों के बीच अदिति का जन्मदिन मनाकर अमित बेलथरिया परिवार ने पेश की मिसालजर्जर नया मोड़–गिद्दी सड़क का उपायुक्त ऋतुराज ने किया निरीक्षणहज़ारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने प्रेस क्लब रामगढ़ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनेश्वर प्रसाद को दी बधाईएनएसएस इकाई के तत्वावधान में एसआईआर जागरूकता रैली आयोजितराधा गोविन्द विश्वविद्यालय में गणेश पूजा एवं विसर्जन धूमधाम से संपन्नरोयांग बस्ती में गायत्री परिवार के द्वारा दो दिवसीय 3- कुंडीय गायत्री यज्ञ का भव्य आयोजनडीएवी गिद्दी ए परिसर में ओपन जिम का भव्य उद्घाटनउपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजनधार्मिक आयोजन से हमारी सांस्कृतिक एकता और आपसी भाईचारगी को मजबूती मिलता हैं — राजीव जायसवालउपायुक्त की अध्यक्षता में माध्यमिक एवं +2 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बारिश में तालाब बना रेलीगढ़ा पुल, जान जोखिम में डालकर निकले वाहन
7 minutes ago
उपायुक्त ऋतुराज ने मांडू क्षेत्र का किया विस्तृत निरीक्षण; जोड़ा तालाब सौंदर्यीकरण, सड़क मरम्मत व डिग्री कॉलेज निर्माण हेतु दिए कई दिशा निर्देश
9 minutes ago
अनाथ बच्चों के बीच अदिति का जन्मदिन मनाकर अमित बेलथरिया परिवार ने पेश की मिसाल
11 minutes ago
जर्जर नया मोड़–गिद्दी सड़क का उपायुक्त ऋतुराज ने किया निरीक्षण
12 minutes ago
हज़ारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने प्रेस क्लब रामगढ़ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनेश्वर प्रसाद को दी बधाई
14 minutes ago

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजन

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन 40 लोगों ने उपायुक्त के समक्ष रखीं अपनी समस्याएं,...
विज्ञापन
विज्ञापन

रामगढ़। मंगलवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे कुल 40 लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं एवं शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं। जनता दरबार में उपायुक्त ने आमजनों से बारी-बारी मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ सुना।

Advertisement
Advertisement

प्राप्त आवेदनों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उन्होंने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सभी मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। जनता दरबार में मुख्य रूप से सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन, विक्टिम कंपनसेशन स्कीम, होमगार्ड बहाली, जाति प्रमाण पत्र, अबुआ आवास योजना, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज एवं दखल-दिहानी, मुआवजा, पेयजल, रोजगार, विद्यालय शिफ्टिंग, नाली निर्माण सहित अन्य जन समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

इस दौरान रामगढ़ प्रखंड के कोठार निवासी सरिता देवी ने विक्टिम कंपनसेशन स्कीम के तहत राशि उपलब्ध नहीं होने से संबंधित समस्या उपायुक्त के समक्ष रखी। वहीं लाडली कुमारी ने होमगार्ड बहाली हेतु दिए गए आवेदन में सुधार कराने, फैयाज अहमद ने जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने तथा अजीबुल्लाह ने वृद्धा पेंशन की राशि उनके बैंक खाते में प्राप्त नहीं होने से संबंधित शिकायत उपायुक्त के समक्ष रखी। इसके अतिरिक्त अन्य लोगों ने भी अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपे।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी आवेदनों की निष्पक्ष एवं गंभीरतापूर्वक जांच करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर मामलों का समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए सभी विभागीय पदाधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।

उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जनता दरबार के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निष्पादन की लगातार समीक्षा की जा रही है, ताकि लोगों को समय पर राहत एवं न्याय मिल सके।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top