रिपोर्ट एस कुमार
सिरका। विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर गुरुवार को अरगड्डा माइंस क्वार्टर के सामने हीरा मोटरसाइकिल गैरेज का विधिवत शुभारंभ किया गया। पूजा-अर्चना के बाद मुख्य अतिथि ने फीता काटकर गैरेज की शुरुआत की। गैरेज का उद्घाटन मुख्य अतिथि रामगढ़ के जेएलकेएम के पूर्व प्रत्याशी पानेश्वर महतो ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष रवि महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष रूपा महतो एवं केंद्रीय महासचिव लीलावती महतो उपस्थित रहे। विश्वकर्मा पूजा कारीगरों, मिस्त्रियों और मशीनों से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है।
इसी शुभ अवसर पर गैरेज की शुरुआत होने से क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। हीरा मोटरसाइकिल गैरेज के खुलने से सिरका, अरगड्डा एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को दोपहिया वाहनों की मरम्मत एवं सर्विसिंग के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्थानीय स्तर पर ही किफायती दर पर दोपहिया वाहनों की मरम्मत एवं रखरखाव की सुविधा उपलब्ध होगी। मौके पर संजय महतो, संतोष महतो, भीम महतो, करमचंद महतो, दशरथ महतो, हरेंद्र महतो, डब्लू महतो, धर्मनाथ महतो, रमेश करमाली, विजय महतो, मुकेश महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
