रजरप्पा। 18 सितम्बर को रामगढ़ नगर क्षेत्र स्थित शहीद निर्मल महतो चौक कोठार में आदिवासी कुड़मि समाज के बैनर तले बैठक आयोजित किया गया जिसमें मुख्य रूप से आदिबासी कुड़मि समाज के केन्द्रीय महासचिव जगेश्वर नागवबंशी केसरिआरउपस्थित हुए,बैठक की अध्यक्षता रामविनय महतो एवं संचालन परन महतो ने किया बैठक को संबोधित करते हुए जगेश्वर नागवबंशी केसरिआर ने बताया कि 20 सितम्बर 2026 को पश्चिम बंगाल स्थित पुरुलिया जिला अंतर्गत कोड़ाड़ि मैदान में आयोजित कुड़मि करम परबतिया महा जड़ुआहि कड़ाडि की तैयारी पूरी कर ली गई है
कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुबेंदु अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे साथ ही उड़ीसा और असम के मुख्यमंत्री के शामिल होने की भी संभावना है,करम परबतिया महा जड़ुआहि कार्यक्रम आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार और राज्य की सरकारों को यह बताना है की कैसे कुड़मि समुदाय आजादी से लेकर अब तक अपने संवैधानिक अधिकारों से वंचित है, राज्य कि सरकारों ने लिपिकीय बरतनीं में भुल कर बृहद छोटा नागपुर में वास करने वाले कुड़मि समुदाय को जल जंगल और जमीन से बेदखल कर रहीं हैं

और साजिश कर कुर्मी क्षत्रिय हिंदू बना कर कुड़मालि नेगाचारि को हटा कर कुड़मि समाज का धार्मिक शोषण किया जा रहा है इसी शोषण और जुल्म के खिलाफ आदिवासी कुड़मि समाज के केन्द्रीय संयोजक अजित प्रसाद महतो के नेतृत्व में वृहत छोटा नागपुर में रहने वाले चालिस हजार कुड़मि अखड़ा के चार लाख करम परबैतिन एक गीत, एक सुर और एक ताल में पांच कुड़मालि गीत गाकर कुड़मि एकता का प्रदर्शन कर केंद्र और राज्य सरकारों को अपनी ताकत का अहसास कराएगी और बताएगी कि सरकारी उपेक्षाओं के बावजूद कैसे कुड़मि समाज अपनी प्राचीन परंपरा को बचाए हुए हैं
ताकि बरसों से उपेक्षित कुड़मि समाज को उसका संवैधानिक अधिकार मिल सके। आज के बैठक में मनोज कुमार महतो, सुनील कुमार महतो, चंद्रदेव हिंदीआर, चंद्र भूषण महतो, कालेश्वर महतो, मनगोविंद महतो, सेवालाल महतो, डालचंद महतो, निरपति महतो, धनेश्वर महतो, जीवनलाल महतो, सुरेन महतो, कलावती देवी, मिल्को देवी, सुप्रिया देवी, रोहिलिया देवी, मालती देवी, क्रांति देवी, बिलासपुर देवी, चालो देवी, सोहराय महतो बैजनाथ महतो, महेश महतो, रतनलाल, संतोष महतो धुपलाल महतो आदि कई लोग उपस्थित हुए।
