राम लखन जानकी जय बोलो हनुमान की, जय श्री राम का उद्घोष से गूंजायमान हुआ
रजरप्पा। महारामनवमी की पूजा अर्चना को लेकर मंगलवार को चितरपुर में रोड में विशाल मंगला जुलूस निकाला गया जिसमें हजारों हजार की संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए अपने हाथों में भगवा ध्वज लहराते हुए, राम भक्तों ने जय श्री राम के नारे लगाए गए राम भक्त केसरिया वस्त्र धारण किए पूरा क्षेत्र भक्ति में डूबा रहा रजरप्पा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों से हाथों में ध्वज लेकर मंगल जुलूस में लोग शामिल हुए
राम लखन जानकी जय बोलो हनुमान की श्री राम जय राम जय जय राम जय श्री राम के जोरदार उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्ति में डूबा रहा जुलूस का कार्यक्रम शिवालय मंदिर प्रांगण से रजरप्पा मोड होते हुए चितरपुर मेन रोड बाजार टांड़ तक दो पहिया वाहन से गाजे बाजे के साथ भव्य जुलूस निकाला गया।

