समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
728 × 90 Advertisement
BREAKING NEWS
डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टरकोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरीविधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण कियाकोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौलप्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्नगिद्दी बस्ती में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, छह स्थानों पर एक साथ होगा गायनझारखंड की मंत्री दीपिका की बेटी की सहित चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोकमेनगेट में कर्मा पूजा पर हनुमान मंदिर समिति ने किया प्रसाद वितरणपांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी विकास तिवारी के विरुद्ध निरुद्धादेश पारितरोयांग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, करम महोत्सव और पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चामांडू विधायक ने गिद्दी ग पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया शिलान्यासविधायक निर्मल महतो ने किया केशरी स्नैक्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन30 सितंबर को गिद्दी-दामोदर पुल का होगा शिलान्यास, सांसद मनीष जायसवाल करेंगे शिलान्यासबड़कीपोना में गैस सिलेंडर का पाइप फटने से झुलसी महिला की मौतझारखंड के समृद्ध जनजातीय संस्कृति की झलक व पौराणिक गाथाओं से जुडा करमा त्यौहार है : डॉ सुनील कश्यप
BREAKING
डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टरकोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरीविधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण कियाकोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौलप्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्नगिद्दी बस्ती में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, छह स्थानों पर एक साथ होगा गायनझारखंड की मंत्री दीपिका की बेटी की सहित चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोकमेनगेट में कर्मा पूजा पर हनुमान मंदिर समिति ने किया प्रसाद वितरणपांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी विकास तिवारी के विरुद्ध निरुद्धादेश पारितरोयांग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, करम महोत्सव और पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चामांडू विधायक ने गिद्दी ग पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया शिलान्यासविधायक निर्मल महतो ने किया केशरी स्नैक्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टर
4 days ago
कोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरी
4 days ago
विधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण किया
4 days ago
कोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौल
4 days ago
प्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्न
4 days ago

भुरकुंडा पार्टी कार्यालय में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी रामगढ़ जिला कमेटी की हुई बैठक

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन बजट के खिलाफ वैकल्पिक प्रस्तावों को ले पर्चा वितरण...
विज्ञापन

बजट के खिलाफ वैकल्पिक प्रस्तावों को ले पर्चा वितरण व सभा आयोजित करेगी का हुआ निर्णय

भुरकुंडा (रामगढ़)। भुरकुंडा पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी रामगढ़ जिला कमेटी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला कमेटी सदस्य धनेश्वर महतो ने किया। बैठक में जिला सचिव राजेन्द्र प्रसाद चंदेल ने गत बैठक की समीक्षा और भावी कार्यक्रम पर रिपोर्ट पेश किया। जिस पर जिला कमेटी के सदस्यों ने भी सहमति जताई।

विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि बजट के लिए वैकल्पिक प्रस्तावों को लेकर वामदलों के आह्वान पर आगामी 20 फरवरी तक माकपा एक सप्ताह का व्यापक जन अभियान चलाएगी। सीपीएम राज्य कमेटी से रामगढ़ जिला के प्रभारी पार्टी के राज्य सचिवमंडल सदस्य संजय पासवान ने कहा कि केंद्रीय बजट 2025-26 लोगों की तात्कालिक और बुनियादी आवश्यकताओं के साथ विश्वासघात है।

Advertisement
Advertisement

लोगों के हाथों में क्रय शक्ति की कमी, बड़े पैमाने पर बेरोजगारी और घटती मजदूरी के कारण अर्थव्यवस्था में मांग की समस्या को दूर करने के बजाय मोदी सरकार ने खर्चों में कटौती के बावजूद अमीरों को रियायतें देकर अर्थव्यवस्था को चौपट करने की कोशिश की है। अमीरों और बड़े कॉरपोरेट घरानों पर कर लगाकर संसाधन जुटाने और सार्वजनिक निवेश का विस्तार करने के बजाय,

जो रोजगार पैदा करने और लोगों के लिए न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित करने में मदद करेगा, इसके विपरीत करने का विकल्प चुना है। बजट निजी निवेश को बढ़ावा देकर, सार्वजनिक संपत्तियों को निजी क्षेत्र की सेवा में लगाकर तथा बिजली क्षेत्र के निजीकरण आदि के माध्यम से धन के अधिक संचय को बढ़ावा देता है। केंद्रीय बजट बेरोजगारी के मुद्दे को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया है।

साथ ही खाद्य सब्सिडी, कृषि और संबद्ध गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, सामाजिक कल्याण और शहरी विकास पर व्यय स्थिर है या पिछले साल की तुलना में कम है। आयकर छूट सीमा को बढ़ाकर 12 लाख रुपये करने से लोगों के एक वर्ग को राहत मिली है, लेकिन महंगाई और जीएसटी जैसे अप्रत्यक्ष करों से पीड़ित कामकाजी लोगों की एक बड़ी संख्या इससे वंचित रह गई है।

कहा गया कि 8 सूत्री वैकल्पिक प्रस्तावों के समर्थन में लोगों को संगठित करने के लिए वामदलों के द्वारा एक सप्ताह तक व्यापक जन अभियान चलाया जाएगा और घर-घर जाकर, नुक्कड़ सभाओं, प्रदर्शनों और रैलियों के माध्यम से अधिकतम लोगों के बीच संदेश पहुंचाया जाएगा।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 18 फरवरी को सौंदा डी लेनिन चौक, भुरकुंडा जनता टॉकिज और 19 फरवरी को गोला में सभा आयोजित की जाएगी। साथ ही उसी दिन रामगढ़ में बजट की प्रति भी जलाई जाएगी। साथ ही केदला, गिद्दी और अरगडा में भी पर्चा वितरण व सभा आयोजित की जाएगी। बैठक में धनेश्वर महतो, देवनाथ महली और अशोक कुमार सिंह आदि ने भी अपने-अपने विचार रखे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top