
गिद्दी।क्षेत्रीय लेखा कार्यालय के बिपिन चौधरी पूर्व अकाउंटेंट के निधन पर लेखा कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारीगण द्वारा एक शोकसभा का आयोजन किया गया। विदित हो कि स्व. विपिन चौधरी का निधन 27 जनवरी 25 को हो गया। वे गंभीर बीमारी से लंबे समय से पीड़ित थे।
स्व. चौधरी एक मेहनती और समर्पित कर्मचारी थे। उनके निधन से पूरा लेखा परिवार मर्माहत है। और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता है। और भगवान से प्रार्थना करता है कि उनके परिवार को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे।इस शोक सभा में क्षेत्रीय लेखा कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल थे।