
उड़ी रंगा-गुलाल, महिलाओं ने जमकर किया नृत्य, लजीज व्यंजनों का लोगों ने उठाया लुत्फ
भुरकुंडा (रामगढ़)। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जवाहर नगर ज्येति क्लब दुर्गा मंडप में रंगों का त्योहर होली को लेकर रविवार की संध्या होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में महिलाओं ने एक-दुसरे को रंग गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं देते हुए होली की गीतों पर जमकर नृत्य किया। इस दौरान लोगों ने एक से बढ़कर एक जीज व्ंयजनो का भी जमकर लुत्फ उठाया।
साथ ही कहा कि होली आपसी भाईचारगी और प्रेम का संदेश देता है। सबों को होली का पर्व एकता के साथ भाईचारगी माहौल में मनाना चाहिए। मौके पर अर्चना देवी, उषा देवी, डॉली देवी, सताक्क्षी अग्रवाल, सुशीला देवी, रूपा देवी, प्रमिला देवी, लक्खी देवी, फुलवंती देवीख् सीता देवी, खुशबू देवी, देवंती देवी, चमेली देवी सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद थें। समारोह को सफल बनाने में श्री निवास अग्रवाल, डीके पंडित, उपेंद्र शर्मा, अप्पू मिश्रा सहित कई लोगों का विशेष योगदान रहा।