समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
728 × 90 Advertisement
BREAKING NEWS
डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टरकोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरीविधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण कियाकोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौलप्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्नगिद्दी बस्ती में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, छह स्थानों पर एक साथ होगा गायनझारखंड की मंत्री दीपिका की बेटी की सहित चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोकमेनगेट में कर्मा पूजा पर हनुमान मंदिर समिति ने किया प्रसाद वितरणपांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी विकास तिवारी के विरुद्ध निरुद्धादेश पारितरोयांग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, करम महोत्सव और पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चामांडू विधायक ने गिद्दी ग पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया शिलान्यासविधायक निर्मल महतो ने किया केशरी स्नैक्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन30 सितंबर को गिद्दी-दामोदर पुल का होगा शिलान्यास, सांसद मनीष जायसवाल करेंगे शिलान्यासबड़कीपोना में गैस सिलेंडर का पाइप फटने से झुलसी महिला की मौतझारखंड के समृद्ध जनजातीय संस्कृति की झलक व पौराणिक गाथाओं से जुडा करमा त्यौहार है : डॉ सुनील कश्यप
BREAKING
डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टरकोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरीविधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण कियाकोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौलप्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्नगिद्दी बस्ती में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, छह स्थानों पर एक साथ होगा गायनझारखंड की मंत्री दीपिका की बेटी की सहित चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोकमेनगेट में कर्मा पूजा पर हनुमान मंदिर समिति ने किया प्रसाद वितरणपांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी विकास तिवारी के विरुद्ध निरुद्धादेश पारितरोयांग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, करम महोत्सव और पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चामांडू विधायक ने गिद्दी ग पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया शिलान्यासविधायक निर्मल महतो ने किया केशरी स्नैक्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टर
4 days ago
कोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरी
4 days ago
विधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण किया
4 days ago
कोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौल
4 days ago
प्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्न
4 days ago

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 2025 एवं बच्चों के नियमित टीकाकरण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन रिपोर्ट आरिफ कुरैशी रामगढ़। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 2025...
विज्ञापन

रिपोर्ट आरिफ कुरैशी

रामगढ़। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 2025 एवं बच्चों के नियमित टीकाकरण को लेकर बुधवार को रामगढ़ उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान सर्वप्रथम उपायुक्त एवं बैठक में उपस्थित अन्य अधिकारियों को सिविल सर्जन डॉक्टर महालक्ष्मी प्रसाद एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधि नीरज कुमार के द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाए जाने के उद्देश्यों, कृमि संक्रमण से बचाव के तरीके आदि के संबंध में जानकारी दी गई।

विज्ञापन

साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि इस वर्ष रामगढ़ जिले में कुल 148848, 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों व किशोर, किशोरियों को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। मौके पर उनके द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 2025 के तहत तैयार माइक्रो प्लान, आंगनबाड़ी केन्द्रों, शैक्षणिक व तकनीकी संस्थानों में आंगनबाड़ी कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों, शिक्षकों आदि के द्वारा बच्चों, किशोर किशोरियों को दवा खिलाने हेतु तैयारी योजना की जानकारी दी गई।

Advertisement
Advertisement

बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए लक्ष्य के अनुरूप सभी 1 से 19 आयु वर्ग के बच्चों किशोर व किशोरियों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का निर्देश दिया गया। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत 15 सितंबर 2025 को आंगनबाड़ी केन्द्रों, विद्यालयों आदि में बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी वहीं छुटे हुए बच्चों को मॉप राउंड के तहत 19 सितंबर को अल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।

बच्चों के नियमित टीकाकरण के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में डब्लूएचओ प्रतिनिधि के द्वारा पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से हुए कार्यों की जानकारी दी गई। इस दौरान उपायुक्त के द्वारा नियमित टीकाकरण के तहत वैक्सीन का रखरखाव निर्धारित नियमों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए करने का निर्देश दिया गया वहीं उन्होंने सफलतापूर्वक नियमित टीकाकरण सुनिश्चित करने को लेकर प्रत्येक केंद्र पर ड्यू लिस्ट को नियमित रूप से अद्दतन रखने का निर्देश दिया साथ ही उपायुक्त ने ड्यू लिस्ट की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को लेकर सिविल सर्जन सहित अन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, डीआरसीएचओ, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों, अन्य स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top