
रिपोर्ट सज्जाद आरिफ
दुलमी।रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक ममता देवी ने झारखंड विधानसभा के सत्र में दुलमी प्रखंड में थाना निर्माण एवं पुलिस व्यवस्था को लेकर सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने तारांकित प्रश्न के माध्यम से सरकार का ध्यान इस गंभीर विषय की ओर आकर्षित किया।
विधायक ममता देवी ने सदन में तीन प्रमुख बिंदुओं पर सरकार से जवाब मांगा: 1. क्या यह सत्य है कि रामगढ़ जिला के दुलमी प्रखंड में अब तक कोई थाना स्थापित नहीं हुआ है? 2. क्या यह सही है कि दुलमी प्रखंड के निवासियों को थाना संबंधी मामलों के लिए 15 से 20 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है? 3. क्या यह सच है कि अप्रिय घटनाओं के बाद पुलिस को घटनास्थल तक पहुँचने में 1 से 2 घंटे तक का समय लग जाता है?
विधायक ममता देवी ने कहा कि दुलमी प्रखंड के लाखों निवासियों को थाना न होने की वजह से कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सुरक्षा की दृष्टि से यह बेहद आवश्यक है कि इस क्षेत्र में जल्द से जल्द थाना स्थापित किया जाए ताकि अपराध नियंत्रण और पुलिस सहायता की पहुँच बेहतर हो सके।
उन्होंने सरकार से दुलमी प्रखंड में शीघ्र थाना निर्माण की मांग की और आशा जताई कि इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। जिसकी जानकारी दुलमी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश ने दिया।