समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
BREAKING NEWS
एसवीएम तेहरातांड़ में सीएसआर के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 43 स्कूली बच्चों की हुई जांचझारखण्ड के मुख्यमंत्री सह झामुमो केन्द्रीय अध्यक्ष हेमन्त सोरेन के 51वें जन्मदिन मनायाJPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को CID ने किया गिरफ्तारजमीन विवाद में दो बुजुर्गों की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को लिया हिरासत मेंझारखंड में प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स पर क्या बोले हेमंत सोरेनअंतरराज्यीय आपराधिक गिरोह पर शिकंजा, कोरई गैंग के 11 अभियुक्तों को भेजा जेलविश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, अर्पित किए श्रद्धा सुमनJPSC-JSSC विवाद में निर्जला अनशन पर बैठे जयराम महतो, बोले- CBI जांच हो, CM छात्रों से करें सीधी बातरामगढ़-पतरातू फोरलेन पर कुरसे गांव के निकट धूं-धूं कर जली बाइक, चालक फरार, जांच में जुटी भदानीनगर पुलिसझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले, 'छात्रों से बातचीत को तैयार सरकाररांची- भूख हड़ताल पर बैठे एक शख़्स की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में किया गया शिफ़्टपरिसीमन विधेयक पर डीएमके क्या मोदी सरकार का साथ देगी?कांग्रेस के समर्थन से चल रही झारखंड सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स से राहुल ने की बातहूती के हमलों में यमन की सेना के कम से कम 30 जवानों की मौतसीरिया को लेकर तुर्की और इसराइल आए आमने-सामने
BREAKING
एसवीएम तेहरातांड़ में सीएसआर के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 43 स्कूली बच्चों की हुई जांचझारखण्ड के मुख्यमंत्री सह झामुमो केन्द्रीय अध्यक्ष हेमन्त सोरेन के 51वें जन्मदिन मनायाJPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को CID ने किया गिरफ्तारजमीन विवाद में दो बुजुर्गों की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को लिया हिरासत मेंझारखंड में प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स पर क्या बोले हेमंत सोरेनअंतरराज्यीय आपराधिक गिरोह पर शिकंजा, कोरई गैंग के 11 अभियुक्तों को भेजा जेलविश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, अर्पित किए श्रद्धा सुमनJPSC-JSSC विवाद में निर्जला अनशन पर बैठे जयराम महतो, बोले- CBI जांच हो, CM छात्रों से करें सीधी बातरामगढ़-पतरातू फोरलेन पर कुरसे गांव के निकट धूं-धूं कर जली बाइक, चालक फरार, जांच में जुटी भदानीनगर पुलिसझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले, ‘छात्रों से बातचीत को तैयार सरकाररांची- भूख हड़ताल पर बैठे एक शख़्स की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में किया गया शिफ़्टपरिसीमन विधेयक पर डीएमके क्या मोदी सरकार का साथ देगी?

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

एसवीएम तेहरातांड़ में सीएसआर के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 43 स्कूली बच्चों की हुई जांच
2 days ago
झारखण्ड के मुख्यमंत्री सह झामुमो केन्द्रीय अध्यक्ष हेमन्त सोरेन के 51वें जन्मदिन मनाया
2 days ago
JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को CID ने किया गिरफ्तार
2 days ago
जमीन विवाद में दो बुजुर्गों की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को लिया हिरासत में
2 days ago
झारखंड में प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स पर क्या बोले हेमंत सोरेन
3 days ago

असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दुर्गा पूजा संपन्न, हरियाली-खुशहाली की हुई कामना

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन मां दुर्गा सहित अन्य आराध्य देवी-देवताओं को नम आंखो...
विज्ञापन

मां दुर्गा सहित अन्य आराध्य देवी-देवताओं को नम आंखो से दी गई विदाई

लबगा सहित अन्य क्षेत्रों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन, उमड़ी भीड़

विज्ञापन

भुरकुंडा (रामगढ़)। कोयलांचल भुरकुंडा, भदानीनगर, बासल, सयाल-उरीमार, पतरातु सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरूवार को मां दुर्गा सहित अन्य आराध्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ दशहरा पूजा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इसके पूर्व दुर्गा पूजा के नौंवे दिन नवमी के अवसर पर बुधवार को मां सिद्धिदात्री की पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पुरोहित द्वारा पूजा-अर्चना कराई गई। इसके बाद कन्या पूजन व भोजन आदि अनुष्ठान हुए।

Advertisement
Advertisement

तत्पश्चात हवन, पुर्णाहुति आदि धार्मिक अनुष्ठान के बीच गुरूवार को पूजा संपन्न हो गया। इस दौरान मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, भगवान गणेश, भगवान कार्तिक सहित अन्य आराध्य देवी-देवताओं के भक्ति उदघोषों से पूरा क्षेत्र गूंजायमान होता रहा। कोयलांचल के भुरकुंडा थाना चौक, पटेलनगर, बिरसा चौक, हॉस्पीटल कॉलोनी, जवाहरनगर, सौंदा डी, रीवर साईड, सेंट्रल सौंदा, भदानीनगर क्षेत्र के आईएजी ग्लास फैक्ट्री, चोरधरा, कुरसे, बासल क्षेत्र के बलकुदरा, रसदा, लबगा, गेगदा सहित अन्य क्षेत्रों में दुर्गा पूजा धूमधाम एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया।

विजयदशमी के दिन गुरूवार को अश्रु भरे नम आंखों से मां दुर्गा सहित अन्य आराध्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को पतरातू डैम सहित अन्य जलाशयों में विसर्जित किया गया। वहीं कई क्षेत्रों में शुक्रवार को नम आंखों से मां दुर्गा सहित अन्य आराध्य देवी-देवताओं के प्रतिमाओं का विजर्सन किया गया।

इधर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी और पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के समक्ष मत्था टेका। साथ ही क्षेत्र की हरियाली-खुशहाली व सुख-समृद्धि की कामना की। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि भक्ति आयोजनो से क्षेत्र में हरियाली-खुशहाली का आगमन होता है।

विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि मां दुर्गा सच्ची मन से मन्नतें मांगने वाले भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करती है। मौके पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, आजसू जिला उपाध्यक्ष दिलीप दांगी, सांसद प्रतिनिधि पूनम साहु, राकेश सिन्हा, अमरेश सिंह, कृष्णा सिंह, राजकिशोर पांडेय, अमित साहू, जयंत तुरी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। वहीं, इधर विजया दशमी के दिन लबगा सहित विभिन्न क्षेत्रों में रंगारंग

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने जमकर आनंद उठाया। इधर जवाहर नगर, सेंट्रल सौंदा, आईएजी ग्लास फैक्ट्री, सयाल सहित अन्य क्षेत्रों में विजयदशमी के दिन रावन दहन किया गया। जिसमें सैंकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पूजा और रावण दहण को ले विधि-व्यवस्था बनाए रखने में भुरकुंडा, भदानीनगर व बासल पुलिस दल-बल के साथ मुस्तैदी से डटे रहें।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top