झारखण्डराजनीतिराज्य

सुंदरनगर निवासी विनोद दुबे के पुत्र के निधन से कोयलांचल भुरकुंडा में शोक की लहर

भुरकुंडा (रामगढ़) l सुंदरनगर निवासी लोहा व्यवसायी विनोद दुबे के पुत्र दिवाकर दुबे उर्फ मोनू दुबे का सड़क दुर्घटना में हुई मौत से भुरकुंडा कोयलांचल में शोक की लहर उमड़ पड़ी। ज्ञात हो कि गुरुवार की रात्रि दिवाकर दुबे उर्फ मोनू अपनी कार से गिद्दी होते हुए रामगढ़ की ओर जा रहा था।

इस दौरान सिरका जीएम ऑफिस के पास पार्क के समीप कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में जाकर पलट गई। घटना में दिवाकर दुबे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

शोक संवेदना प्रकट करने वालो में मुखिया व्यास पांडेय, जितेंद्र महतो, कवि राय, पुरेन्द्र सिंह, नीतू सेनगुप्ता, राजू सिंह, सरोजकांत झा, दुर्गेश तिवारी, गुड्डू पांडेय, सुरेश कुमार, संजय मिश्रा, बबन पांडेय, महेंद्र शर्मा, अजय सिंह, पिंकू झा, रामेश्वर सहित दर्जनों लोग शामिल हैं।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *