समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
728 × 90 Advertisement
BREAKING NEWS
डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टरकोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरीविधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण कियाकोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौलप्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्नगिद्दी बस्ती में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, छह स्थानों पर एक साथ होगा गायनझारखंड की मंत्री दीपिका की बेटी की सहित चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोकमेनगेट में कर्मा पूजा पर हनुमान मंदिर समिति ने किया प्रसाद वितरणपांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी विकास तिवारी के विरुद्ध निरुद्धादेश पारितरोयांग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, करम महोत्सव और पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चामांडू विधायक ने गिद्दी ग पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया शिलान्यासविधायक निर्मल महतो ने किया केशरी स्नैक्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन30 सितंबर को गिद्दी-दामोदर पुल का होगा शिलान्यास, सांसद मनीष जायसवाल करेंगे शिलान्यासबड़कीपोना में गैस सिलेंडर का पाइप फटने से झुलसी महिला की मौतझारखंड के समृद्ध जनजातीय संस्कृति की झलक व पौराणिक गाथाओं से जुडा करमा त्यौहार है : डॉ सुनील कश्यप
BREAKING
डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टरकोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरीविधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण कियाकोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौलप्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्नगिद्दी बस्ती में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, छह स्थानों पर एक साथ होगा गायनझारखंड की मंत्री दीपिका की बेटी की सहित चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोकमेनगेट में कर्मा पूजा पर हनुमान मंदिर समिति ने किया प्रसाद वितरणपांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी विकास तिवारी के विरुद्ध निरुद्धादेश पारितरोयांग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, करम महोत्सव और पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चामांडू विधायक ने गिद्दी ग पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया शिलान्यासविधायक निर्मल महतो ने किया केशरी स्नैक्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टर
4 days ago
कोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरी
4 days ago
विधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण किया
4 days ago
कोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौल
4 days ago
प्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्न
4 days ago

विस्थापित प्रभावित संघर्ष समिति ने सीसीएल प्रबंधन को सौंपा सात सूत्री मांग-पत्र

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन रोड सेल चालू करने, रोजगार, मुआवजा और मूलभूत सुविधाओं...
विज्ञापन

रोड सेल चालू करने, रोजगार, मुआवजा और मूलभूत सुविधाओं की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

भुरकुंडा (रामगढ़)। भुरकुंडा कोलियरी से प्रभावित विस्थापित एवं ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर विस्थापित प्रभावित संघर्ष समिति ने शुक्रवार को सीसीएल भुरकुंडा कोलियरी प्रबंधन एवं बी.एल.ए. आउटसोर्सिंग कंपनी को सात सूत्री मांग-पत्र सौंपा है। समिति ने जनहित एवं उद्योगहित में मांगों पर अविलंब कार्रवाई करने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर सकारात्मक पहल नहीं की गई तो उग्र जन आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।

समिति ने मांग-पत्र में कहा है कि संगम खुली खदान परियोजना से उत्पादन होने वाले 75 प्रतिशत कोयले का आवंटन रोड सेल में किया जाए, ताकि स्थानीय ग्रामीणों एवं बेरोजगारों को रोजगार मिल सके। समिति ने आरोप लगाया कि भुरकुंडा कोलियरी रोड सेल पिछले लगभग चार वर्षों से बंद है, जिससे सैकड़ों ग्रामीण रोजगार से वंचित होकर पलायन को मजबूर हैं। इसलिए रोड सेल को अविलंब चालू करने की मांग की गई है।

विज्ञापन

मांग-पत्र में देवरिया, कुरसे, दुंदुवा और बलकुदरा राजस्व ग्राम के विस्थापित एवं प्रभावित रैयत परिवारों को चिन्हित कर नौकरी एवं मुआवजा देने की मांग की गई है। साथ ही संगम खुली खदान में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनी बी.एल.ए. में स्थानीय ग्रामीणों और बेरोजगारों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराने की बात कही गई है। समिति ने प्रभावित गांवों में सीसीएल प्रबंधन द्वारा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, निःशुल्क बिजली एवं पेयजल सुविधा देने की मांग भी उठाई है।

Advertisement
Advertisement

इसके अलावा डी.ए.वी. विद्यालयों में प्रभावित गांवों के छात्रों को प्राथमिकता के आधार पर नामांकन एवं रियायती दर पर शिक्षा उपलब्ध कराने तथा गरीब विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा देने की व्यवस्था करने की मांग की गई है। समिति ने यह भी मांग की है कि प्रभावित ग्रामीणों को वैकल्पिक रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जाएं तथा कोलियरी क्षेत्र की खाली पड़ी भूमि एवं कंपनी आवासों का आवंटन स्थानीय रैयतों और ग्रामीणों को किया जाए।

इस संबंध में मांग-पत्र की प्रतिलिपि अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातू, अंचलाधिकारी पतरातू, महाप्रबंधक सीसीएल बरका-सयाल क्षेत्र, थाना प्रभारी भुरकुंडा तथा बी.एल.ए. आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधन को भी भेजी गई है। मांग-पत्र में रामदास बेदिया, कार्तिक मुंडा, संजय यादव, सुरेंद्र तुरी, जितेंद्र बेदिया, टिंकु प्रजापति, बुलेंद बेदिया आदि के हस्तारक्ष अंकित हैं।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top