रिपोर्ट कृष्णा करमाली।
चितरपुर (रामगढ़)। गांगी यमुनी निवासी विकास प्रजापति के प्रीतिभोज समारोह में रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल शामिल हुए। श्री जायसवाल ने विकास को वैवाहिक जीवन के आरंभ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने दांपत्य जीवन प्रेम, समर्पण और सुखमय से परिपूर्ण रहे ईश्वर से मंगल कामना की। मौके पर संजय दांगी, डब्ल्यू साहू, विक्की कुमार महतो, सचिन प्रजापति आदि मौजूद थे।
