समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
728 × 90 Advertisement
BREAKING NEWS
भ्रामक दावों और मिस लेबलिंग वाले उत्पादों पर रामगढ़ खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षणगणेश पूजा महोत्सव को लेकर रामगढ़ में रूट डायवर्ट, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोकजिला कौशल समिति की बैठक में भविष्य की रोजगार संभावनाओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण पर जोरखिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद करूंगा: जिला अध्यक्ष बिनोद किस्कू100% संडे की मांग को लेकर गिद्दी सी में संयुक्त मोर्चा ने की पिट मीटिंगपिपरा गढ़ा में सड़क निर्माण की स्वीकृति पर ग्रामीणों में खुशी, संतोष मोदी एवं सामाजिक एकता मंच के प्रयास की सराहना17 साल का इंतजार खत्म, चपरी मोड़ से यादव चौक तक सड़क निर्माण का होगा शिलान्यासगिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल की मरम्मती शुरू, आवागमन थमाउपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजनमेरा शब्द, मेरी कहानी’ अभियान से गूंजे रामगढ़ के विद्यालयविद्यार्थियों को नशा उन्मूलन, पोक्सो एक्ट व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक12 घंटे काम के दबाव और वेतन बकाया के विरोध में बाहर खड़े रहे दर्जनों मजदूरग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा मदद करूंगा: नगर परिषद अध्यक्ष कुसुमलताहाइवा की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कियाअवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 4 क्विंटल 50 किलो जावा महुआ किया नष्ट
BREAKING
भ्रामक दावों और मिस लेबलिंग वाले उत्पादों पर रामगढ़ खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षणगणेश पूजा महोत्सव को लेकर रामगढ़ में रूट डायवर्ट, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोकजिला कौशल समिति की बैठक में भविष्य की रोजगार संभावनाओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण पर जोरखिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद करूंगा: जिला अध्यक्ष बिनोद किस्कू100% संडे की मांग को लेकर गिद्दी सी में संयुक्त मोर्चा ने की पिट मीटिंगपिपरा गढ़ा में सड़क निर्माण की स्वीकृति पर ग्रामीणों में खुशी, संतोष मोदी एवं सामाजिक एकता मंच के प्रयास की सराहना17 साल का इंतजार खत्म, चपरी मोड़ से यादव चौक तक सड़क निर्माण का होगा शिलान्यासगिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल की मरम्मती शुरू, आवागमन थमाउपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजनमेरा शब्द, मेरी कहानी’ अभियान से गूंजे रामगढ़ के विद्यालयविद्यार्थियों को नशा उन्मूलन, पोक्सो एक्ट व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक12 घंटे काम के दबाव और वेतन बकाया के विरोध में बाहर खड़े रहे दर्जनों मजदूर

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

भ्रामक दावों और मिस लेबलिंग वाले उत्पादों पर रामगढ़ खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण
3 hours ago
गणेश पूजा महोत्सव को लेकर रामगढ़ में रूट डायवर्ट, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
3 hours ago
जिला कौशल समिति की बैठक में भविष्य की रोजगार संभावनाओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण पर जोर
3 hours ago
खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद करूंगा: जिला अध्यक्ष बिनोद किस्कू
3 hours ago
100% संडे की मांग को लेकर गिद्दी सी में संयुक्त मोर्चा ने की पिट मीटिंग
3 hours ago

भाजपा प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन वरिष्ठ नेताओं का मिला मार्गदर्शन, समापन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा हुए शामिल

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन रिपोर्ट कृष्णा करमाली। चितरपुर (रामगढ़)। भारतीय जनता पार्टी के...
विज्ञापन

रिपोर्ट कृष्णा करमाली।

चितरपुर (रामगढ़)। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा दिन वैचारिक ऊर्जा, संगठनात्मक मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के उत्साह से भरपूर रहा। कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने पर बल दिया।

विज्ञापन

प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन आयोजित विभिन्न सत्रों में प्रदेश एवं जिला स्तर के अनुभवी नेताओं ने कार्यकर्ताओं के बीच संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता, राष्ट्रवाद, जनसंपर्क अभियान तथा भाजपा की विचारधारा जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला संगठन है, जिसकी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं।

Advertisement
Advertisement

नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच बनाते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भाजपा का मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” केवल नारा नहीं, बल्कि संगठन की कार्यशैली और विचारधारा का आधार है। प्रशिक्षण वर्ग के दौरान वरिष्ठ नेताओं ने बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती, डिजिटल युग में कार्यकर्ताओं की भूमिका, जनसंपर्क की नई रणनीतियों तथा सामाजिक सहभागिता को बढ़ाने के विषय पर भी अपने विचार रखे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। सत्र को डॉ. यदुनाथ पांडेय, दिलीप कुमार वर्मा, महादेव दुबे, प्रेम मित्तल, रजनीश पांडेय, कुणाल दास ने बतौर वक्ता अपनी बात रखी। समापन सत्र का विशेष आकर्षण झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की उपस्थिति रही। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता केवल चुनावी राजनीति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन करता है।

उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसकी विचारधारा, अनुशासन और कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता में निहित है। अर्जुन मुंडा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे संगठन की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें तथा सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के अंत में भारत माता की जय और राष्ट्र गान जन गण मन सामूहिक गान के साथ प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ। इस अवसर पर जिला एवं प्रदेश स्तर के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बावला ने की। कार्यक्रम में सांसद मनीष जायसवाल, बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, जिला प्रभारी सुरेन्द्र महतो, वर्गाधिकारी रंधीर चौधरी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में रंजीत कुमार सिन्हा, अमरेंद्र कुमार गुप्ता, प्रवीन मेहता, चंद्रशेखर चौधरी, डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. संजय प्रसाद सिंह, प्रिया करमाली, राजीव जायसवाल, प्रो. खिरोधर साहू, बलराम महतो, रिद्धि राज, रेखा देवी लक्ष्मी देवी राजू चतुर्वेदी जगेश्वर प्रजापति जिला मंत्री किरण देवी रमेश करमाली

शिव कुमार महतो बबलु साव रीति श्रीवास्तव, अशोक कुमार सोनी, सुनील प्रसाद,राजीव पामदत्त, भीमसेन चौहान,संतोष शर्मा प्रवीण कुमार सोनू, रंजन फ़ौजी, अनिल राय, महेंद्र महतो, जिला मोर्चा शीतल सिंह, वारिश खान, मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय,, अशोक कुमार राजेश कुमार गोविंद रजवार रंजन भगत अजय पासवान शौर्य प्रसाद कुशवाहा नूतन कुमार महतो रूपा देवी नरेश साव निरंजन कुमार जितेन्द्र साहू संतोष कुमार कुशवाहा,महेंद्र प्रसाद गौतम महतो सहित अपेक्षित कार्यकर्ता मौजूद थे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top